1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लॉकडाउन में लेकर आईं 'ऐ चंदा' गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लॉकडाउन में लेकर आईं 'ऐ चंदा' गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Published : Apr 25, 2020 05:12 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 06:06 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नया 'ऐ चंदा' गाना लेकर आई हैं। यह एक सैड सॉन्ग है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

akshara singh- India TV Hindi
अक्षरा सिंह Image Source : YOUTUBE

कोरोना संक्रमण के बीच जहां-तहां फंसे लोगों को समर्पित करते हुए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'ऐ चंदा' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह विरह गीत 'ऐ चंदा' को अक्षरा सिंह ने खुद ही गाया है। इस गाने का लिरिक्स राज कुमार सहनी ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक अजय सिंह बच्चा जी ने दिया है। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं। इस गाने से अक्षरा सिंह को बेहद उम्मीदें हैं।

अक्षरा कहती हैं, "मेरा यह गाना लॉकडाउन में लोगों का मनोरंजन करेगा। इस गाने की शूटिंग बहुत पहले हो गई थी। कोरोना की वजह से इस गाने को रिलीज करने में विलंब हुआ। लेकिन, मुझे लगता है कि इस वक्त यह गाना लोगों को पसंद आएगा।"

दरअसल, यह गाना एक नवविवाहिता के विरह की है, जिसके पति उसके पास नहीं हैं। यह गाना अक्षरा के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

उन्होंने कहा, "घर में बैठे लोग इस गाने से इंज्वॉय करेंगे। वैसे मैं कोरोना से लेकर बचाव के लिए लोगों से आग्रह करूंगी कि लोग अपने घरों रहें। सुरक्षित रहें और मेरे गानों को प्यार दें।"

अक्षरा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने स्तर से जागरूकता अभियान चला रही हैं। उन्होंने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में सबसे पहले एक लाख रूपए भी डोनेट किया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन