1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. महापर्व छठ पर अक्षरा सिंह का दिल छू लेने वाला गाना 'बनवले रहिह सुहाग' वायरल

महापर्व छठ पर अक्षरा सिंह का दिल छू लेने वाला गाना 'बनवले रहिह सुहाग' वायरल

 Published : Nov 19, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 08:26 pm IST

 यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, मगर यह गाना उन सबसे काफी अलग है।

Bhojpuri Chhath Song 2020- India TV Hindi
Bhojpuri Chhath Song 2020 Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

पटना: बिहार सहित उत्तर भारत में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भोजपुरी की लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने नया गाना 'बनवले रहिह सुहाग' गाया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, मगर यह गाना उन सबसे काफी अलग है। 'बनवले रहिह सुहाग' में छठ मईया की महिमा के साथ-साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है।

अक्षरा के इस गाने में मुख्य आकर्षण उनकी सुरीली आवाज भी है। 'बनवले रहिह सुहाग' का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है जबकि संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर शैलेश परासर हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Chhath Puja 2020: छठ महापर्व शुरू, जानिए 'नहाय खाय' से लेकर 'सूर्योदय के अर्घ्य' के बारे में सबकुछ

अक्षरा सिंह को अपने इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। उन्होंने छठ स्पेशल इस गाने का लिंक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया और लिखा है कि फिर से एक नई कोशिश।

इस साल भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा का जलवा खूब देखने को मिला। अक्षरा नियमित अंतराल पर एक के बाद एक गाने करती रहीं, जिसे लोगों की सराहना भी मिली। देखिए गाना-

Chhath Recipe: छठ महापर्व के मौके पर इस तरह बनाएं गन्ने के रस की खीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन