1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. राम मंदिर पर अक्षरा सिंह का गाना 'स्वागत है श्री राम का' हुआ रिलीज

राम मंदिर पर अक्षरा सिंह का गाना 'स्वागत है श्री राम का' हुआ रिलीज

 Published : Aug 01, 2020 10:09 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 10:09 pm IST

भोजपुरी अक्षरा सिंह का राम मंदिर पर गाना 'स्वागत है श्री राम का' रिलीज हो गया है। यह गाना सभी को बहुत पसंद आ रहा है।

akshara singh- India TV Hindi
अक्षरा सिंह का नया गाना हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM/SINGHAKSHARA

अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होना संभावित है। राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में उल्लास का माहौल है। ऐसे में भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह एक गाना लेकर आई हैं। गाने के बोल है 'स्वागत है श्री राम का' हैं। इसका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया था। जिसमें श्री राम के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खुद अक्षरा सिंह की भी तस्वीर है।

अक्षरा का गाना 'स्वागत है श्री राम' के गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं। संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है।

इस गाने को लेकर अक्षरा बेहद उत्साहित हैं और कहती हैं, "यह भगवान राम की भूमि है और उनका मंदिर काफी भव्य होगा। यह हम तमाम देशवासियों के लिए गर्व की बात है। इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी खूब है। हम भगवान राम की इस धरती में जन्म लिए, ये हमारे लिए गौरव की बात है। इसलिए मैंने भगवान राम के लिए यह गाना गाया है, जो रिलीज हो गया है।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन