1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने लगाए 'अंखियों से गोली मारे' पर ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने लगाए 'अंखियों से गोली मारे' पर ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Feb 01, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 03:55 pm IST

आम्रपाली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह 'अंखियों से गोली मारे' गाने पर अपने डांस का जलवा बिखेरती नज़र आ रही हैं।

आम्रपाली दुबे- India TV Hindi
आम्रपाली दुबे Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली दुबे अपने डांस को लेकर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। वह अक्सर सोशल  मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। यही नहीं वह यूट्यूब क्वीन के नाम से भी मशहूर हैं। आम्रपाली अपनी कई फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती नज़र आती हैं। इसके साथ ही उनकी वीडियोज़ बेहद कम समय में ही वायरल भी हो जाती हैं। वहीं उनके फैन्स भी जमकर उनकी फोटोज़ और वीडियोज़ पर लाइक और कमेंट करते नज़र आते हैं। इससे तो यही लगता है कि आम्रपाली के फैन्स उनके डांस के दीवाने हैं। हाल ही में आम्रपाली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। यह वीडियो टिक टॉक ऐप के ज़रिए बनाया है। जिसमें वह 'अंखियों से गोली मारे' गाने पर अपने डांस का जलवा बिखेरती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी बेहद ज़बरदस्त लग रहे हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा- ''अंखियों से गोली मारे।'' 

बता दें, गाना 'अंखियों से गोली मारे' बॉलीवुड फिल्म 'दूल्हे राजा' का है। इस फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन एक साथ लीड रोल में नज़र आए थे। यह गाना काफी हिट भी हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो आम्रपाली ने फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह 'पटना से पाकिस्तान', 'राजा बाबू', 'दूध का राज़', 'आशिक आवारा', 'सत्या', 'बॉर्डर', 'दुल्हन गंगा पार की', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' जैसी कई फिल्मों में नज़र आई थीं। इस साल वह फिल्म 'निरहुआ चलल लंडन', 'निरहुआ चलल ससुराल', 'शेर सिंह' और 'बिदाई' में नज़र आने वाली हैं।

इसके अलावा आम्रपाली, रवि किशन के साथ पहली बार काम करने वाली हैं। रवि किशन और आम्रपाली फिल्म 'महासंग्राम' में एक साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। 

बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

सपना चौधरी की मां ने चूल्हे पर सेंकी गर्म रोटियां, वीडियो हो रहा वायरल

निरहुआ के साथ भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी ने किया डांस, वीडियो वायरल 

आम्रपाली दुबे संग पहली बार रोमांस करते नज़र आएंगे रवि किशन, 'महासंग्राम' में बनी जोड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन