1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bhojpuri Film Awards 2018: खेसारी लाल यादव से आम्रपाली तक इन सितारों ने जीते अवार्ड्स

Bhojpuri Film Awards 2018: खेसारी लाल यादव से आम्रपाली तक इन सितारों ने जीते अवार्ड्स

 Published : Dec 25, 2018 11:09 am IST,  Updated : Dec 25, 2018 11:13 am IST

भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों को सम्मानित करने के लिए भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स हुए थे।

Bhojpuri Film Awards- India TV Hindi
Bhojpuri Film Awards Image Source : INSTAGRAM

सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बाकि इंडस्ट्री में भी अवार्ड्स का सीजन शुरु हो गया है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अवार्ड्स शुरु हो गए हैं। 22 दिसंबर की रात को भोजपुरी इंडस्ट्री के 13वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स मुंबई में हुए हैं। इस अवार्ड फंक्शन में भोजपुरी इंडस्ट्री के सबी बड़े सितारे शामिल हुए थे। रवि किशन, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, बप्पी लहरी, संभावना सेठ सभी ने शिरकत की थी। साल के सबसे बेहतरीन एंटरटेन करने वाले भोजपुरी एक्टर्स को इन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया था। तो आइए आपको बताते हैं कि इस किस-किसको  इन अवार्ड्स से सम्मानित किया गाया। भोजपुरी फिल्म अवार्ड के को फाउंडर विनोद गुप्ता हर साल ये अवार्ड ऑर्गनाइज कराते हैं ताकि भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों को प्रोत्साहित किया जा सके।

बेस्ट एक्ट्रेस- काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे

बेस्ट एक्टर- खेसारी लाल यादव

बेस्ट डायरेक्टर- मंजुल ठाकुर

बेस्ट प्लेबैक सिंगर(मेल)- पवन सिंह

बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल)- कल्पना

बेस्ट एक्टर क्रिटिक- रवि किशन

बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक- अक्षरा सिंह

लिट्टो आिचम क्वीन अवार्ड- संभावना सेठ

 

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- बप्पी लहरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन