1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘शादी में ज़रूर आना’ रिलीज़ होते ही हुआ हिट

पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘शादी में ज़रूर आना’ रिलीज़ होते ही हुआ हिट

 Published : Mar 30, 2020 07:46 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 07:51 pm IST

पवन सिंह का नया गाना ‘शादी में ज़रूर आना’ख़ूब पसंद किया जा रहा है।

शादी में ज़रूर आना- India TV Hindi
शादी में ज़रूर आना

भोजपुरी सुपर स्टार और सिंगर पवन सिंह का नया गाना ख़ूब पसंद किया जा रहा है।यह किसी फिल्म का गाना नहीं है बल्कि पवन सिंह के एलबम का ये सॉन्ग है। 'शादी में जरूर आना' नाम  के इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा और कंपोज किया है, वहीं इस गाने को साजन मिश्रा और आजाद सिंह ने संगीत दिया है।

इस गाने को यू-ट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। रिलीज़ होते ही ये  वायरल  गया, हालाँकि इस गाने का सिर्फ ऑडियो ही अभी तक रिलीज किया गया है। आने वाले दिनों में इसका वीडियो भी रिलीज़ किया जाएगा।  भोजपुरी इंडस्ट्री में ज़्यादात पहले गाने का ऑडियो रिलीज किया जाता है और उसके हिट होने के  बाद उसका वीडियो भी रिलीज़ किया जाता है।

पवन सिंह की फिल्म 'पवन पुत्र' हाल ही में रिलीज़ हुई थी इस फ़िल्म के गाने काफ़ी हिट हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन