1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने सलीम-सुलेमान संग मिलकर बनाया होली सॉन्ग, एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी भी आई नजर

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने सलीम-सुलेमान संग मिलकर बनाया होली सॉन्ग, एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी भी आई नजर

 Published : Mar 16, 2021 04:37 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 04:38 pm IST

पवन सिंह का मचअवेटेड होली गीत 'बबुनी तेरे रंग में' रिलीज हो गया है और फैंस इस गाने को शानदार रिसपॉन्स दे रहे हैं। पवन सिंह अपने ग्लोबल हिट 'लॉलीपॉप लागेलु' गाने के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं।

Pawan Singh,Tridha Chaudhary- India TV Hindi
Pawan Singh and Tridha Chaudhary Image Source : YOUTUBE/SALIM SULAIMAN

 

पवन सिंह का मचअवेटेड होली गीत 'बबुनी तेरे रंग में' रिलीज हो गया है और फैंस इस गाने को शानदार रिसपॉन्स दे रहे हैं। पवन सिंह अपने ग्लोबल हिट लॉलीपॉप लागेलु गाने के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। अभिनेता भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पे किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं। पवन सिंह ने पिछले साल हिंदी गाने में अपना डेब्यू किया था। एक बार फिर होली के अवसर अपना नया हिंदी गाना ले कर आ रहे हैं। 

'बबुनी तेरे रंग में' में त्रिधा चौधरी को देखा जा सकता है। आश्रम फेम अभिनेत्री इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने की खास बात यह कि इस बार पवन सिंह बॉलीवुड के जानें माने म्यूजिक डायरेक्टर सलीम-सुलेमान के साथ काम कर रहे हैं। इस जोड़ी ने पवन सिंह के गाने को अपना म्यूजिक दिया है। गाने को अभिनेता पवन और शारवी यादव ने गाया है। डॉ. सागर ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

गाने के रिलीज के 24 घंटे के अंदर इसे 37 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर मिले इस शानदार रिसपॉन्स से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना लोगों के बीच में काफी मशहूर हो रहा है। 

देखें पवन सिंह का नया गाना

अभिनेता को आखिरी बार 'घातक' में सहर अफशा के साथ देखा गया था। फिल्म के निर्देशक टीनू वर्म थे।

यहां पढ़ें

अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Nach Baliye 10: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत पति रितेश के साथ लेंगी शो में हिस्सा? जानिए पूरी बात

आयुष्मान खुराना ने 20 साल पहले किया था इजराह-ए-मोहब्बत, ताहिरा बोलीं - बिना किसी उम्मीद के मैं तुम्हारे प्यार में हूं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन