1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अब भोजपुरी में बनेगी फिल्म 'दोस्ताना', फर्स्ट लुक आया सामने

अब भोजपुरी में बनेगी फिल्म 'दोस्ताना', फर्स्ट लुक आया सामने

 Written By: IANS
 Published : Jul 12, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 08:04 pm IST

बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी में भी 'दोस्ताना' फिल्म बनेगी। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

dostana bhojpuri movie- India TV Hindi
दोस्ताना भोजपुरी फिल्म Image Source : INSTAGRAM/KAJALRAGHWANI

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दोस्ताना' तो आपको याद होगा। अब इसी नाम से एक फिल्म भोजपुरी में बनने वाली है। इसका फस्र्ट लुक रविवार को आउट कर दिया गया। यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा व चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण वर्ल्ड वाईड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक पराग पाटिल कर रहे हैं और निर्माता प्रदीप सिंह व प्रतीक सिंह हैं।

भोजपुरी फिल्म 'दोस्ताना' इस बात की ओर भी इशारा करता है कि यह ना तो अमिताभ बच्चन - शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म का रिमेक होगी और न ही अभिषेक बच्चन - जॉन अब्राहम की फिल्म का। फिल्म के फर्स्ट लुक में लीड रोल में प्रदीप पांडे चिंटू नजर आ रहे हैं और उनके पीठ पर भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा नजर आते हैं। पराग पाटिल की मानें तो प्रदीप सिंह कृत भोजपुरी फिल्म 'दोस्तना' इंडस्ट्री की सबसे समृद्ध फिल्म होगी।

फिल्म 'दोस्तना' में प्रदीप पांडेय चिंटू और अवधेश मिश्रा के अलावा काजल राघवानी, रक्षा गुप्ता, संजय पांडेय, देव सिंह, अरुण काका, बालेश्वर सिंह, गोविंद बंजारा व सुबोध भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार राज कुमार आर पांडेय, अजीत मंडल, सुमित सिंह चंद्रवंशी व श्याम देहाती हैं। कथा व संवाद राकेश त्रिपाठी का है। पटकथा पराग पाटिल और राकेश त्रिपाठी का है। एक्शन दिलीप यादव और कोरियोग्राफी पप्पू खान, दिलीप मिस्त्री, रिकी गुप्ता व संजय कोर्वे का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन