1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'सइयां अरब गइलें ना' का फर्स्ट लुक आउट

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'सइयां अरब गइलें ना' का फर्स्ट लुक आउट

 Published : Aug 31, 2020 11:25 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 11:25 pm IST

'सइयां अरब गइलें ना' की शूटिंग दुबई, मुंबई और गुजरात के मनोरम लोकेशन पर हुई है।

Khesarilal Yadav and Kajal Raghavani- India TV Hindi
खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी  Image Source : INSTA- KAJAL RAGHAVANI

पटना/मुंबई: भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म 'सइयां अरब गइलें ना' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का फस्र्ट लुक काफी भव्य है, जिसमें खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की चिरपरिचित जोड़ी नजर आ रही है। इनकी केमेस्ट्री के साथ अरब की ऊंची मीनारें पोस्टर की खूबसूरती को और भी निखारने वाली है। अभय सिन्हा और ईज माइ ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत व टनाटन टॉकीज के एसोसिएशन से बनी फिल्म 'सइयां अरब गइलें ना' की शूटिंग दुबई, मुंबई और गुजरात के मनोरम लोकेशन पर हुई है।

यशी विजन प्रोडक्शन की इस फिल्म से खेसारीलाल यादव को काफी उम्मीदें हैं। खेसारीलाल का कहना है कि जनता ने जिस तरह से सालों पहले उनके गाने 'सइयां अरब गइलें ना' को प्यार दिया था, उससे कहीं ज्यादा उनकी इस फिल्म को देंगे।

फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और अर्पणा शाह हैं। अभय सिन्हा ने कहा, "यह फिल्म हर एंगल से बेहद महत्वपूर्ण और इंटरटेनिंग होगी। मजबूत पटकथा पर बनी इस फिल्म की कास्टिंग भी बेहतरीन है।"

फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा शुभी शर्मा, सूर्या द्विवद्वी, एहसान खान, अशोक पांडेय, श्रद्धा नवल, सोनू पांडेय और ब्रजेश त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं। मिस जम्मू में रह चुकीं अनारा का स्पेशल एपियरेंस भी खास होगा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन