1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, यूजर बोले 'डिट्टो कैटरीना'

कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, यूजर बोले 'डिट्टो कैटरीना'

 Published : Jan 21, 2021 04:19 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 04:19 pm IST

इसाबेल ने इंस्टाग्राम पर पुलकित के साथ वाली अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों ब्लैक और गोल्डन कलर के पारंपरिक लिबास में नजर आ रहे हैं।

इसाबेल कैफ, पुल्कित सम्राट- India TV Hindi
इसाबेल कैफ Image Source : INSTA- ISABELLE KAIF

मुंबई: डेब्यू एक्ट्रेस इसाबेल कैफ ने गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' के फर्स्ट लुक को शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें उनकी बहन कैटरीना कैफ के साथ कम्पेयर करना शुरू कर दिया। फिल्म में इसाबेल अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ नजर आएंगी। इसाबेल ने इंस्टाग्राम पर पुलकित के साथ वाली अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों ब्लैक और गोल्डन कलर के पारंपरिक लिबास में नजर आ रहे हैं।

अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए इसाबेल ने लिखा है, "आदाब अब होगी जल्दी आपसे मुलाकात। हैशटैगसुस्वागतमखुशामदीद के फर्स्ट लुक को आपके साथ शेयर कर बेहद रोमांचित हूं।"

फिल्म 'मारीच' में एक बार फिर साथ दिखेंगे अनीता हसनंदानी और तुषार कपूर 

इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "वाह! अच्छी दिख रही हो। बिल्कुल अपनी बहन कैटरीना की तरह।"

किसी और ने लिखा, "डिट्टो कैटरीना।"

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सिरी पर अंकिता लोखंडे ने शेयर किए अनदेखे वीडियो, कहा- मेरे पास सिर्फ यही...

'सुस्वागतम खुशामदीद' एक मनोरंजक फिल्म बताई जा रही है, जिसमें सामाजिक सद्भावना का संदेश भी निहित है। फिल्म में पुलकित दिल्ली में रहने वाले एक लड़के की भूमिका में है, जबकि इसाबेल को नूर के किरदार में देखा जाएगा, जो कि आगरा की रहने वाली है। फिल्म को धीरज कुमार ने निर्देशित किया है।

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन