1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का न्यू ईयर गाना रिलीज, बार-बार देख रहे लोग

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का न्यू ईयर गाना रिलीज, बार-बार देख रहे लोग

 Published : Dec 31, 2020 05:08 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 05:08 pm IST

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव न्यू ईयर गाना रिलीज हो गया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Khesari Lal Yadav new year song- India TV Hindi
Khesari Lal Yadav new year song Image Source : YOU TUBE

कोरोना वायरस ने साल 2020 को जितना खराब किया, अब लोगों को उतनी ही उम्मीद है कि वैक्सीन के साथ साल 2021 अच्छा हो। इसकी झलक इस साल के आखिरी दिन देखने को मिली जब भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव का न्यू ईयर गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है। खेसारीलाल का न्यू ईयर गाना 'चुम्मा चाटी के पार्टी होई' वेब म्यूजिक से रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों लोगों ने देखा है। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है।

खेसारीलाल यादव का यह साल 2020 का अंतिम गाना है। इससे पहले भी वे न्यू ईयर को लेकर कई गाने बना चुके हैं और उसमें 2021 के स्वागत का फन देखने को मिला है। इस गाने में कोरोना और सोशल डिस्टेंसिंग की उकताहट को दशार्ते हुए नये साल के लिए अच्छी कामना की गई है।

Watch: रिलीज हुआ सपना चौधरी का गाना 'कतल', यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

गाने को पवन पांडेय ने लिखा है, जबकि आवाज खुद खेसारीलाल यादव ने दी है। म्यूजिक डायरेक्टर शंकर सिंह और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डायरेक्टर संतोष राणा हैं।

गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि 'चुम्मा चाटी के पार्टी होई' गाना पार्टी सांग है। इसमें ऑडियंस को खूब मजा आने वाला है। हमारी कोशिश है कि हम बीती बातों से बाहर आकर नये साल में नई शुरूआत हंसी, खुशी करें। यही काारण है कि हमने यह पार्टी सांग रिलीज किया है। उम्मीद है सबों को पसंद आयेगी और आप इस पर खूब झूमने वाले भी हैं।

(इनपुट/आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन