1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Watch: रिलीज हुआ सपना चौधरी का गाना 'कतल', यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

Watch: रिलीज हुआ सपना चौधरी का गाना 'कतल', यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

 Published : Dec 04, 2020 05:26 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 06:30 pm IST

फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है और सपना चौधरी के साथ मोहित शर्मा की जोड़ी लोगों को भा रही है।

सपना चौधरी, sapna choudhary- India TV Hindi
सपना चौधरी Image Source : YOUTUBE SCREENSHOT

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हाल ही में एक बेटे की मां बनी हैं, मां बनने के बाद सपना चौधरी ने वापसी की है और उनका बहुत ही प्यारा गाना 'कतल' रिलीज हो गया है। गाने में वो हरियाणा की छोरी बनी हैं जिसका नाम पूजा होता है मगर वो बाद में खुद को पू बुलाने लगती है और इंग्लिश में बात करती है। गाने में सपना कभी वन पीस तो कभी साड़ी में नजर आती हैं और हर लुक में वो बेहद खूबसूत लगती हैं। सोनोटेक म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज किया है ये गाना 30 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है और सपना चौधरी के साथ मोहित शर्मा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

मां बनने के महीनों बाद सपना चौधरी ने स्टेज पर की वापसी, धमाकेदार डांस का वीडियो हुआ वायरल

गाने को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना अब सिर्फ हरियाणा में नहीं बल्कि देश के हर राज्य में मशहूर हैं, कभी वो गोवा में परफॉर्म करने जाती हैं तो कभी एमपी और यूपी में। सपना चौधरी इसी साल मां बनी हैं, 4 अक्टूबर को सपना ने बेटे को जन्म दिया है, सपना के बेटे पैदा होने की खबर लोगों को हैरान कर रही थीं, क्योंकि लोगों को उनकी शादी के बारे में भी पता नहीं था।

इसी साल जनवरी में सपना ने बॉयफ्रेंड वीर साहू से सात फेरे लिए थे, मगर उनकी शादी की किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। शादी की खबर भी सपना के मां बनने के बाद सामने आई। सपना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वीर साहू के एक परिजन के निधन की वजह से सादे समारोह में शादी हुई और इस शादी की जानकारी किसी को नहीं दी गई। सपना चौधरी के पति वीर साहू भी सिंगर हैं और म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग करते भी नजर आते हैं। इसके अलावा वो कंपोजिंग और राइटिंग का काम भी करते हैं। वीर साहू कुछ हरियाणवी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

 सपना चौधरी ने मां बनने के लगभग 2 महीने के बाद स्टेज पर वापसी कर ली थी। उनका धमाकेदार डांस वीडियो वायरल हुआ था, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करते हुए खास बात भी लिखी है। इस  वीडियो में सपना लाल कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वो गाने पर स्टेज पर धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- 'मेरा फिर से स्वागत करिए। #stageshow #stagelover #thankgodforeverything #workholic #positivevibes #bepositive'

मां बनने के बाद सपना चौधरी का दिखा ग्लैमरस अंदाज, फोटोज हो रही हैं वायरल

इससे पहले सपना ग्लैमरस लुक में नज़र आई थीं। उन्होंने फोटोशूट की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

सपना चौधरी ने पति वीर साहू के साथ करवाचौथ सेलिब्रेट किया था। शेयर की गई तस्वीरों में सपना के पति वीर साहू भी नजर आ रहे हैं। सपना इन तस्वीरों में अपने व्रत खोलने की रस्म करते हुए दिखाई दीं। सपना चांद को देखने के बाद अपने पति को देख रही हैं तो वहीं उन्हें मिठाई खिलाती भी दिखाई दीं। 

अपने चांद को निहारते हुए सपना चौधरी ने खोला करवाचौथ का व्रत, मांग में सिंदूर और लाल रंग का सूट पहने आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन