1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. मां बनने के महीनों बाद सपना चौधरी ने स्टेज पर की वापसी, धमाकेदार डांस का वीडियो हुआ वायरल

मां बनने के महीनों बाद सपना चौधरी ने स्टेज पर की वापसी, धमाकेदार डांस का वीडियो हुआ वायरल

 Published : Nov 27, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 03:04 pm IST

सपना चौधरी ने इसी साल जनवरी महीने में शादी की है। उनके पति वीर साहू भी सिंगर, प्रोड्यूसर, राइटर और एक्टर हैं।

sapna chaudhary viral video after becoming mother watch - India TV Hindi
सपना चौधरी ने मां बनने के बाद स्टेज पर फिर से वापसी की है Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने मां बनने के लगभग 2 महीने के बाद एक बार फिर से स्टेज पर वापसी कर ली है। उनके धमाकेदार डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करते हुए खास बात भी लिखी है।

इस  वीडियो में सपना लाल कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वो गाने पर स्टेज पर धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- 'मेरा फिर से स्वागत करिए। #stageshow #stagelover #thankgodforeverything #workholic #positivevibes #bepositive'

मां बनने के बाद सपना चौधरी का दिखा ग्लैमरस अंदाज, फोटोज हो रही हैं वायरल

इससे पहले सपना ग्लैमरस लुक में नज़र आई थीं। उन्होंने फोटोशूट की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

सपना चौधरी ने पति वीर साहू के साथ करवाचौथ सेलिब्रेट किया था। शेयर की गई तस्वीरों में सपना के पति वीर साहू भी नजर आ रहे हैं। सपना इन तस्वीरों में अपने व्रत खोलने की रस्म करते हुए दिखाई दीं। सपना चांद को देखने के बाद अपने पति को देख रही हैं तो वहीं उन्हें मिठाई खिलाती भी दिखाई दीं। 

अपने चांद को निहारते हुए सपना चौधरी ने खोला करवाचौथ का व्रत, मांग में सिंदूर और लाल रंग का सूट पहने आईं नजर

सपना चौधरी ने दो महीने पहले बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने इसी साल जनवरी महीने में शादी की थी, लेकिन परिवार में किसी की मौत होने पर इसका खुलासा नहीं किया था। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। 

सपना की तरह उनके पति वीर साहू भी हरियाणा के रहने वाले हैं। वो सिंगर, प्रोड्यूसर, राइटर और एक्टर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन