1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी सेंसेशन खेसारी लाल यादव का गाना 'मुरली के धुन पे' हुआ वायरल

भोजपुरी सेंसेशन खेसारी लाल यादव का गाना 'मुरली के धुन पे' हुआ वायरल

 Published : May 28, 2019 01:11 pm IST,  Updated : May 28, 2019 01:13 pm IST

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने का नाम 'मुरली के धुन पे' है।

Khesari lal yadav- India TV Hindi
Khesari lal yadav Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी सेंसेशन खेसारी लाल यादव(Khesari Lal yadav) एक्टिंग के साथ गायिकी से भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए बैठे हैं। उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। खेसारी लाल का इन दिनों एक गाना वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल का गाना मुरली के धुन पे वायरल हो रहा है। इस गाने को खेसारी लाल, पमिला जैन और खुशबू जैन मे गाया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक घुघुरू जी ने कंपोज किया है। म्यूजि वीडियो को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। यह गाना भोजपुरी म्यूजिक एल्बम 'खेसारी के प्रेम रोग भैल' का है।

खेसारी लाल यादव की सपना चौधरी के साथ स्टेज पर डांस करने की वीडियो कुछ समय पहले वायरल हुई थी। पहली बार सपना और खेसारी ने कहीं साथ में डांस किया है। सपना के साथ-साथ खेसारी भी अपने जबरदस्त डांस के लिए जाने जाते हैं। उनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए कई लोग जुटे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले नज़र आ रहे थे।

इस डांस वीडियो को सपना के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सपना के हर वीडियो की तरह यह वीडियो भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अभी तक इस वीडियो को कई व्यूज़ मिल चुके हैं।

Also Read:

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने काली साड़ी पहन सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'चाशनी' पर किया डांस

भोजपुरी फिल्म 'तेरे संग यारा' से अवनीश करेंगे डेब्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन