1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का नया गाना रिलीज, देखे वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का नया गाना रिलीज, देखे वीडियो

 Published : Apr 22, 2019 01:38 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 01:38 pm IST

भोजपुरी गानों का खुमार लोगों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। भोजपुरी गानों की संख्या में एक और गाना जुड़ गया है। यह गाना भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का है। 

सुपरस्टार खेसारी लाल...- India TV Hindi
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह

नई दिल्ली: भोजपुरी गानों का खुमार लोगों के बीच तेजी से बढ़ रहा है। भोजपुरी गानों की संख्या में एक और गाना जुड़ गया है। यह गाना भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का है। 

इनके गाने का एक विडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस नए विडियो 'लव काला सब होई' में दोनों ने शानदार डांस किया है। यह गाना तो पहले भी आ चुका है लेकिन इस बार नए कलेवर में लोगों के सामने आया है। 

महज दो दिनों में गाने ने धमाल मचा दिया और अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। इस गाने के आने के लोगों के बीच खूब चर्चा है। गाना लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। 

'लव काला सब होई' के नए गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल आजाद सिंह और प्यारे लाल यादव कवि जी ने लिखे हैं। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों जगह बनाने वाले खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के इस गाने को दर्शक हाथो-हाथ ले रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन