1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. निरहुआ, आम्रपाली की जोड़ी ने डिजिटल प्लेटफार्म पर भी मचाया धमाल

निरहुआ, आम्रपाली की जोड़ी ने डिजिटल प्लेटफार्म पर भी मचाया धमाल

 Written By: IANS
 Published : Sep 27, 2020 03:32 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 03:32 pm IST

डिजिटल प्लेटफार्म पर भोजपुरी के टॉप-3 फिल्मों में तीनों ही फिल्म निरहुआ और आम्रपाली के हैं।

निरहुआ, आम्रपाली- India TV Hindi
निरहुआ, आम्रपाली Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: भोजपुरी फिल्मों में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अब यह जोडी डिजिटल प्लेटफार्म पर भी धमाल मचा रही है। करीब छह साल पहले फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से निरहुआ के साथ भोजपुरी जगत में कदम रखने वाली आम्रपाली दुबे ने पहली फिल्म से ही दर्शकों को बता दिया था कि निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में हिट रहेगी।

यह जोड़ी सिनेमा घरों में भीड़ का रिकार्ड तो बनाया ही, अब डिजिटल प्लेटफार्म पर पर भी धमाल मचा रही है।

डिजिटल प्लेटफार्म पर भोजपुरी के टॉप-3 फिल्मों में तीनों ही फिल्म निरहुआ और आम्रपाली के हैं। 'निरहुआ हिंदुस्तानी' सीरीज की दूसरी फिल्म यानी 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' है जिसे अब तक 23 करोड़ लोगों ने देखा है।

इसके अलावा 'निरहुआ रिक्शा वाला 2' को भी अब तक 20 करोड़ से अधिक बार देखा गया है जबकि आम्रपाली दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी को 13 करोड़ से भी अधिक बार देखा गया है।

इस सफलता के लिए निरहुआ ने सभी दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि फिल्मों के साथ-साथ निरहुआ और आम्रपाली के गाने भी यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन