1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना मचा रहा है धमाल, मिल चुके हैं 1.5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़

पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना मचा रहा है धमाल, मिल चुके हैं 1.5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़

 Published : Jul 06, 2021 11:40 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 11:40 pm IST

पवन सिंह के नए रोमांटिक भोजपुरी गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के कुछ ही दिनों में इसे 1.5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। 

Pawan Singh- India TV Hindi
पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना मचा रहा है धमाल, मिल चुके हैं 1.5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ Image Source : YOUTUBE/PRA FILMS

भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह जो कुछ भी करते हैं उनके फैंस का काफी पसंद आता है। पवन सिंह अपने फैंस के बीच बैक टू बैक गाने रिलीज कर रहे हैं, जिसने उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह के भोजपूरी गाने 'पुदीना-ए-हसीना' ने लोकप्रियता की ऊंचाई का छुआ और इंटरनेट पर व्यूज की एक मिसाल को कायम किया है। एक बार फिर सिंगर पवन सिंह के नए रोमांटिक भोजपुरी गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के कुछ ही दिनों में इसे 1.5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। गाने के वीडियो पर व्यूज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

पवन सिंह के इस भोजपुरी गाने का टाइटल है 'सरिया करिया लेले ऐह बलमुआ नजरिया ना लागे', इस गाने पवन सिंह ने गाया है, जिसे प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर की बात करें तो इस गाने को प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। गाने के वीडियो में एक्टर पवन सिंह के अलावा भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री चांदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। 

वीडियो में पवन सिंह और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी लुभा रही है। उनकी परफॉर्मेंस को देख कर फैंस काफी खुश हैं। इस गाने को फैंस के द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है। 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो को काफी सर्च भी किया जा रहा है। ऐसी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पवन सिंह के इस गाने को भी वही प्यार मिलेगा, जो अब तक उनके बाकी गानों को मिलता रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन