1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी गाना 'हाय रे झुलनिया' हुआ हिट, यूजर्स कर रहे हैं पसंद

भोजपुरी गाना 'हाय रे झुलनिया' हुआ हिट, यूजर्स कर रहे हैं पसंद

 Published : Apr 07, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 02:50 pm IST

भोजपुरी गाने हाय रे झुलनिया ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है। लोगों को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है।

bhojpuri song- India TV Hindi
भोजपुरी गाना Image Source : YOUTUBE

बॉलीवुड की तरह भोजपुरी गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं। भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के एक के बाद एक हिट गाने आ रहे हैं। उनके गाने हाय रे झुलनिया ने इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है। यह गाना रितेश और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। 

हाय रे झुलनिया गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। रितेश और अंतरा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों साथ में की गाने गा चुके हैं। सारे ही गाने सुपरहिट रहे हैं।

इस गाने को जे डी बहादुर ने लिखा है। म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा हैं। इस गाने की खास बात यह है कि इसे किसी बड़ी जगह पर नहीं बल्कि गांव में शूट किया गया है। रितेश वीडियो में धोती और शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें रितेशन पांडे 'काशी हिले, पटना हिले, छपरा हिलेला', 'पियवा से पहिले' और 'गोरी तोहर चुनरी बा लाल लाल रे' जैसे सुपरहिट गाने गा चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन