1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. दुल्हन के लिबास में नज़र आईं सपना चौधरी, ब्राइडल लुक हुआ वायरल

दुल्हन के लिबास में नज़र आईं सपना चौधरी, ब्राइडल लुक हुआ वायरल

 Published : May 20, 2020 04:12 pm IST,  Updated : May 20, 2020 04:14 pm IST

लॉकडाउन के दौरान सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज व वीडियो शेयर करती हैं।

sapna choudhary - India TV Hindi
सपना चौधरी ने शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARY

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में ज्यादातर हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। हरियाणा की लोकप्रिय डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने ब्राइडल लुक की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सपना चौधरी ने दुल्हन के लिबास में फोटोशूट कराया है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हर छोटा बदलाव बड़ी कमियाबी का हिस्सा होता है......!'

लुक की बात करें तो सपना ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है। हैवी नेकपीस, ईयररिंग्स, नथनी और मांगटीका के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।   

बता दें कि सपना चौधरी ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था, जिसके बाद वो सुर्खियों में रहीं। इसके अलावा वो फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन