1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Watch: सपना चौधरी ने 'ठाडा भतार' गाने पर किया जबरदस्त डांस, झूमकर नाची ऑडियंस

Watch: सपना चौधरी ने 'ठाडा भतार' गाने पर किया जबरदस्त डांस, झूमकर नाची ऑडियंस

 Published : Jun 04, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 02:41 pm IST

सपना चौधरी पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 11वें सीजन में दिखाई दे चुकी हैं, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई।

सपना चौधरी के डांस ने मचाया धमाल- India TV Hindi
सपना चौधरी के डांस ने मचाया धमाल Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ पूरी ऑडियंस भी झूमती दिखाई दे रही है। इसे इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

सपना चौधरी का ये गाना ठाडा भरतार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और सुशीला ताखर ने गाया है, जबकि कुलदीप जांगड़ा ने लिरिक्स लिखे हैं। इस वीडियो को 75 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि सपना चौधरी पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 11वें सीजन में दिखाई दे चुकी हैं। उनकी हिना खान से काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड था। इसके बाद वो कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं।

सपना चौधरी हाल ही में दुल्हन के लिबास में नज़र आईं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन