1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Video: सपना चौधरी के गाने 'लत लग गई' को मिले साढ़े 14 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

Video: सपना चौधरी के गाने 'लत लग गई' को मिले साढ़े 14 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

 Published : Aug 18, 2020 10:17 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 10:23 pm IST

सपना के वायरल हो रहे गाने 'लत लग जाएगी' को यूट्यूब पर 14.5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

sapna choudhary- India TV Hindi
सपना चौधरी का गाना यूट्यूब पर वायरल Image Source : INSTAGRAM/SAPNACHAUDHARY

भोजपुरी डेस्क: डासिंग क्वीन सपना चौधरी के फैन्स पूरे देश में हैं। हर कोने में सपना चौधरी के गाने सुने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर सपना का कोई ना कोई गाना वायरल होता रहता है। सपना के डांस के लोग दीवाने हैं। तभी तो सपना के वायरल हो रहे गाने 'लत लग जाएगी' को यूट्यूब पर 14.5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सपना चौधरी का यह वीडियो उनके लाइव शो का है जिसमें वो अपने मशहूर हरियाणवी गाने 'लत लग जाएगी' पर थिरकती दिख रही हैं। उनका ये डांस वीडियो इतना पसंद किया गया कि देखते ही देखते यूट्यूब पर इसे 147 मिलिनय बार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना के साथ उनके फैन्स भी खड़े होकर डांस करते दिख रहे हैं। सपना चौधरी बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। बिग बॉस से लौटने के बाद सपना का भले ही मेकओवर हो गयाहो लेकिन स्टेज पर वो आज भी बिल्कुल देसी अंदाज में जाती हैं।

इस गाने को हरियाणा के मशहूर सिंगर सोनू शर्मा और रुचिका जांगिड़ ने गाया है।  सपना चौधरी के करोड़ों फैन्स है तभी तो उनका स्टेज शो हमेशा हाउसफुल रहता है और उन्हें देखने के लिए बहुत भीड़ लग जाती है। हालांकि कोरोना और लॉकडाउन की वजह से सपना के फैन्स उनका स्टेज शो मिस कर रहे हैं, लेकिन यूट्यूब पर सपना के गाने देखकर उनके फैन्स का मनोरंजन हो ही जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन