नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की धमाकेदार जोड़ी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नया वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की आने वाली फिल्म 'बागी-एक योद्धा (Baaghi-Ek Yodha)' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, ट्रेलर खूब पसंद भी किया गया। अब इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है, जो वायरल हो गया है। 'व्हाट्सऐप सॉग्न' नाम का गाना हाल ही में रिलीज हुआ है।
Related Stories
एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव के साथ फिल्माए इस गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की अदाएं आपका दिल जीत लेंगी। काजल और खेसारी की केमिस्ट्री बहुत अच्छी लग रही है। दोनों की जोड़ी वैसे भी सुपरहिट है। फिलहाल आप देखिए गाने की झलक-

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) एकसाथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फैन्स इन दोनों के दीवाने हैं। दोनों की जोड़ी अब फिल्म 'बागी- एक योद्धा' में एकसाथ नजर आने वाली है। देखिए ट्रेलर-