1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद ने मीरा को पहली बार देखकर सोचा था 15 मिनट भी नहीं हो पाएगी इससे बात, जानिए पूरा मामला

शाहिद ने मीरा को पहली बार देखकर सोचा था 15 मिनट भी नहीं हो पाएगी इससे बात, जानिए पूरा मामला

 Published : Sep 10, 2019 10:39 am IST,  Updated : Sep 10, 2019 10:41 am IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पहली बार अरेंज मैरिज की बात के लिए मिले थे। शाहिद और मीरा ने साल 2015 में शादी की है। दोनों के दो बच्चे हैं।

शाहिद ने मीरा को पहली...- India TV Hindi
शाहिद ने मीरा को पहली बार देखकर सोचा था 15 मिनट भी नहीं हो पाएगी इससे बात, जानिए पूरा मामला

मुंबई: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में अरेंज मैरिज की थी। दोनों के अब दो बच्चे हैं, बेटी का नाम मीशा और बेटे का नाम जैन है। हाल ही में शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत संग वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। दोनों ने मैगजीन को इंटरव्यू भी दिया है। शाहिद ने वोग मैगजीन से बातचीत में बताया कि जब वो मीरा राजपूत से पहली बार मिले तो 7 घंटे तक बातें करते रहें। शाहिद ने बताया कि जब वो मीरा से पहली बार मिले तब उन्हें लगा था कि वो शायद 15 मिनट तक भी मीरा के साथ एक कमरे में नहीं बैठ पाएंगे।

शाहिद ने बताया कि मीरा का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है लेकिन जब दोनों पहली बार मिले तो उनकी पहली बात फिल्मों को लेकर ही हुई। वहीं मीरा राजपूत ने बताया कि शाहिद जब उनसे मिलने आए उस वक्त उनके लंबे और कलरफुल बाल थे। दरअसल शाहिद उन  दिनों फिल्म उड़ता पंजाब की शूटिंग कर रहे थे और उनका लुक  टॉमी सिंह वाला था। मीरा और उनके बाकी घऱवाले शाहिद को देखकर चौंक गए।

मीरा को  फिल्मों में काफी दिलचस्पी है। मीरा और शाहिद के रिश्तों में प्यार और सम्मान है। दोनों ने हाल ही में अपने छोटे बेटे जैन का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

Also Read: 

ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाकर 11 महीने 11 दिन बाद लौटे भारत

आमिर खान ने बदला अपना फैसला, गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में करेंगे काम

Indian Idol 11 को जज करेंगे अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के साथ शूट किया प्रोमो!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन