1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहो' के निर्माताओं का दावा, फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ की कमाई की

'साहो' के निर्माताओं का दावा, फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ की कमाई की

 Written By: IANS
 Published : Sep 09, 2019 11:01 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 11:10 pm IST

'बाहुबली' सीरीज के बाद प्रभास की यह पहली फिल्म है, जो 30 अगस्त को रिलीज हुई थी।

Prabhas and Shraddha Kapoor in Saaho- India TV Hindi
Prabhas and Shraddha Kapoor in Saaho

मुंबई: साउथ स्टार प्रभास (Prabhas) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'साहो' (Saaho) ने विश्व स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया, "क्या आप इससे बड़ी कोई और कल्पना कर सकते हैं? साहो ने विश्व स्तर पर 400 करोड़ प्लस का आंकड़ा छू लिया है।"

'बाहुबली' सीरीज के बाद प्रभास की यह पहली फिल्म है, जो 30 अगस्त को रिलीज हुई थी।

'साहो' एक्शन ड्रामा है, जिसे तेलुगू, हिंदी और तमिल भाषा में एक साथ शूट किया गया। ऐसी खबरें हैं कि फिल्म 350 करोड़ रुपये में बनी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ भी खास भूमिकाओं में हैं।

Also Read: 

आमिर खान ने बदला अपना फैसला, गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में करेंगे काम

Indian Idol 11 को जज करेंगे अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के साथ शूट किया प्रोमो!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन