1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सीरियल नहीं भोजपुरी फिल्मों से चमकी किस्मत, डेब्यू से रातों रात स्टार बनी ये एक्ट्रेस

सीरियल नहीं भोजपुरी फिल्मों से चमकी किस्मत, डेब्यू से रातों रात स्टार बनी ये एक्ट्रेस

 Published : Jan 18, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 07:58 pm IST

अक्षरा सिंह, मोनालिसा, काजल राघवानी और रानी चटर्जी के अलावा भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक आम्रपाली दुबे भी अपनी एक्टिंग और लुक को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। आम्रपाली दुबे हमेशा निरहुआ संग अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरती है।

Amrapali Dubey- India TV Hindi
आम्रपाली दुबे Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल और रियलिटी शो को लेकर लाइमलाइट में रहने वाली आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। वह अपनी खूबसूरती, बेहतरीन एक्टिंग और क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम किया है। उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, पवन सिंह और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में से एक सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। उन्होंने अपने शानदार काम के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

टीवी नहीं भोजपुरी फिल्म से फेमस हुई एक्ट्रेस

आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' (2014) थी, जिसमें उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ काम किया था। इस फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया और आम्रपाली को रातों रात हिट एक्ट्रेस बना दिया। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली ने अपने अभिनय की शुरुआत टेलीविजन शो 'सात फेरे - सलोनी का सफर' (2009) से की, जिसके बाद वह 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' नजर आई, जिसमें उन्होंने सुमन का किरदार निभाया था और इसी रोल से उन्हें नेम फेम मिला था। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनके डांस के लोग खूब दीवाने हैं। आम्रपाली के कई गानों के व्यूज करोड़ों में हैं।

डेब्यू फिल्म से हुई हिट

आम्रपाली दुबे 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' के बाद 'बॉर्डर' (2018), 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' (2018), 'निरहुआ चलल लंदन' (2019), 'शेर सिंह' (2019), 'आशिकी' (2022) जैसी सुपरहिट फिल्मों में भोजपुरी इंडस्ट्री की लीड एक्ट्रेस बन छाई। वहीं 'लव विवाह डॉट कॉम' (2022) और 'डोली सजा के रखना' (2022) से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। वह दिनेश लाल यादव के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन जोड़ी के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी फिल्म 'बॉर्डर', दुनिया भर में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म है। आम्रपाली सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है। आम्रपाली सिर्फ निरहुआ ही नहीं बल्कि पवन सिंह के भी कई वीडियो सॉन्ग में नजर आ चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन