1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आम्रपाली दुबे की अदाओं से घायल हुए निरहुआ, खेसारी के भी दिल पर चली छुरियां, आपने देखा ये भोजपुरी गाना?

आम्रपाली दुबे की अदाओं से घायल हुए निरहुआ, खेसारी के भी दिल पर चली छुरियां, आपने देखा ये भोजपुरी गाना?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 07, 2025 09:33 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 09:33 pm IST

अगर आप आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव के फैन हैं तो ये गाना आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री की तिकड़ी वाला ये भोजपुरी गाना आपको खूब एंटरटेन करेगा। क्योंकि, इस गाने में ये तीनों भोजपुरी स्टार एकसाथ देखने को मिलेंगे।

Nirahua- India TV Hindi
आपने देखा ये भोजपुरी गाना? Image Source : YOUTUBE

आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यूं ही नहीं कहलाए। इन कलाकारों ने इंडस्ट्री को सालों का समय दिया है और तब जाकर इंडस्ट्री और फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अगर आप भी उन खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के फैन हैं तो ये गाना आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि इसमें भोजपुरी सिनेमा के ये तीनों स्टार एक साथ आपका मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं 'चोख सामान बा', जिसमें आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव की तिकड़ी है।

फैंस के बीच छाया 'चोख सामान बा'

इस भोजपुरी गाने में 'चोख सामान बा' में आम्रपाली दुबे हद कहर ढाती नजर आ रही हैं। गाने में आम्रपाली नीले रंग की साड़ी पहनकर खतरनाक डांस कर रही हैं और ऐसे-ऐसे ठुमके दिखाती हैं कि देखने वाला देखता रह जाए। इस भोजपुरी गाने के म्यूजिक के साथ-साथ बोल भी शानदार हैं।

खेसारी, निरहुआ और खेसारी की तिकड़ी ने किया कमाल

इस शानदार गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और अपने अंदाज से इसे जबरदस्त बना दिया है। ये गाना इतना शानदार है कि इसे सुनकर आप झूमने लगेंगे। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'दूध का कर्ज' का है। 3 मिनट 34 सेकेंड के इस भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ और खेसारी लाल यादव भी हैं।

अब तक मिल चुके हैं 13 मिलियन व्यूज

इस तिकड़ी ने इस गाने में शानदार काम किया है। गाने को यूट्यूब पर कितना पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे अब तक 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस पर खूब रील्स भी बने हैं। अगर आप आम्रपाली दुबे, निरहुआ और खेसारी लाल यादव के फैन हैं तो ये वीडियो बिल्कुल मिस मत करिएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन