1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी में लड़कियों के लिए ढेरों मुसीबत, खेसारी की हीरोइनने खोली पोल, बिग बॉस-11 में भी मचाई थी धूम

भोजपुरी में लड़कियों के लिए ढेरों मुसीबत, खेसारी की हीरोइनने खोली पोल, बिग बॉस-11 में भी मचाई थी धूम

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 11, 2025 08:44 am IST,  Updated : Sep 11, 2025 10:32 am IST

भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर चुकीं आर्शी खान ने यहां का महिलाओं के प्रति रवैये का खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि लड़कियों को यहां सोच समझकर जाना चाहिए।

Arshi Khan- India TV Hindi
अर्शी खान Image Source : INSTAGRAM@ARSHIKOFFICIAL

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपने फूहड़ता और डबल मीनिंग गानों के लिए पहले ही काफी बदनाम है। यहां काम करने वाली लड़कियों को काफी कुछ झेलना पड़ता है। बीते दिनों पवन सिंह के स्टेज से वायरल हुए एक वीडियो ने इस बहस को और हवा दे दी थी जब उन्होंने कमर पर हाथ फेर दिया था। अब खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म कर चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्शी खान ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल खोली है। जिसमें उन्होंने बताया कि यहां लड़कियों की इच्छाओं का कोई खास सम्मान नहीं है और लोग फिजिकल फेवर्स को बेहद आम मानते हैं। 

काम का देते हैं झांसा

अर्शी खान ने बताया कि मैंने खेसारी लाल यादव के साथ बतौर हीरोइन फिल्म की थी। लेकिन उस फिल्म में मुझे बिल्कुल दरकिनार कर दिया गया था। इतना ही नहीं फिल्म के पोस्टर पर मेरा फोटो तक नहीं लगाया था। अर्शी ने इस फिल्म में कई सीन्स और गानों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। अर्शी बताती हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काम के बदले फेवर्स की उम्मीदें बिल्कुल आम हैं। यहां कई लोग आपको झांसा देकर बुलाएंगे और काम का वादा करेंगे। लेकिन मैं लड़कियों को सलाह दूंगी कि सोचसमझकर ही किसी के झांसे में आएं। साथ ही यहां महिलाओं को लेकर लोगों की सोच कोई खास अच्छी नहीं है। इसलिए भोजपुरी इंडस्ट्री महिलाओं के लिए काफी मुश्किलें खड़ी करती है। 

पवन सिंह का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि बीते दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाने वाले पवन सिंह भी इसको लेकर विवादों में घिरे रहे थे। पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वे एक एक्ट्रेस की कमर पर भरे स्टेज पर ही हाथ फेर देते हैं। इसके बाद जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो एक्ट्रेस ने भी खूब-खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने के बाद पवन सिंह को भी खूब मलालत झेलनी पड़ी थी। साथ ही एक पोस्ट शेयर कर अपने अनुचित व्यवहार के लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जहां हीरोइन्स यहां खुलकर काम के नाम पर शोषण के आरोप लगाए हैं। 

ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के बच्चों को मिला बुआ का साथ, 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर मचा बवाल, किसे मिलेगा साम्राज्य?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन