1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'शादी बाय चांस' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नजर आईं दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'शादी बाय चांस' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नजर आईं दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे

 Published : Jul 27, 2023 02:44 pm IST,  Updated : Jul 27, 2023 02:44 pm IST

Shadi By Chance trailer: भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की आगामी फिल्म 'शादी बाय चांस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे भी नजर आएंगी।

Shadi By Chance- India TV Hindi
Shadi By Chance Image Source : INDIA TV

Shadi By Chance trailer: भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग फिल्म 'शादी बाय चांस' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का जैसा नाम है उसी तरह इस फिल्म की कहानी भी लग रही है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह ट्रेलर अरविंद अकेला कल्लू के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार रात रिलीज किया गया है। फैंस फिल्म का ट्रेलर देखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। फिल्म में कल्लू के साथ मुख्य भूमिका में प्रियंका रेवारी और यामिनी सिंह हैं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे भी इसमें नजर आने वाली हैं।  

कैसा है ये ट्रेलर 

फिल्म 'शादी बाय चांस' के ट्रेलर में हम देख सकते हैं कि कल्लू की शादी बाय चांस एक ऐसी लड़की से हो जाती है, जो उसे अपना पति तक स्वीकार नहीं करती। फिल्म में कल्लू के ससुर का किरदार अवधेश मिश्रा निभा रहे हैं जिनकी बेटी प्रियंका रेवाड़ी से कल्लू की शादी आपात परिस्थिति में होती है। मगर शादी के बाद कल्लू की वाइफ उसे सिर्फ नाम का पति बना कर रखना चाहती है। 

ट्रेलर में इन तीनों के बीच के संवाद और सींस काफी मनोरंजक और मजेदार नजर आ रहे हैं। इसी बीच कल्लू की लाइफ में दूसरी खूबसूरत लड़की स्व. आकांक्षा दुबे की एंट्री होती है। जिससे वहां शादी करना चाहता है और तभी कल्लू की पहली पत्नी आ जाती है। फिर जो होता है उसके लिए आपको फिल्म देखना होगा। फिल्म के ट्रेलर में खूब मस्ती और मसाला है। 

ये है पूरी स्टार कास्ट 

इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव और निर्माता रामा प्रसाद हैं। फिल्म में अरविन्द अकेला (कल्लू), प्रियंका रेवड़ी, अवधेश मिश्रा,स्व. आकांक्षा दुबे, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, अनीता रावत, महेश आचार्य, सोनिया मिश्रा और सुष्मिता मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में यामिनी सिंह हैं। कथा, पटकथा एवं संवाद-मनोज पांडे, डी.ओ.पी समीर सैयद हैं। संगीतकार मुन्ना दुबे और साजन मिश्रा हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार हैं।  गीतकार मुन्ना दुबे, शेखर मधुर और आशुतोष तिवारी हैं। एक्शन इकबाल सुलेमान हैं। 

अक्षरा सिंह ने भोले की भक्ति में डूबकर गाया सावन गीत, 'हम ना जाइब देवघर' हुआ रिलीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन