1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी एक्ट्रेस ने वैजयंती माला के पुराने गाने पर नए अंदाज में बिखेरा जलवा, अदाएं भी दिखी गजब

भोजपुरी एक्ट्रेस ने वैजयंती माला के पुराने गाने पर नए अंदाज में बिखेरा जलवा, अदाएं भी दिखी गजब

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Apr 22, 2024 06:48 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 06:56 pm IST

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस में से एक हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया क्वीन भी कहलाती हैं। आए दिन मोनालिसा अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में एक्ट्रेस एक बार फिर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं।

vyjayanthimala , Bhojpuri actress Monalisa- India TV Hindi
भोजपुरी एक्ट्रेस ने वैजयंती माला के गाने पर किया डांस Image Source : X

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर ऐक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। खास बात ये है कि मोनालिसा ने अपने दम पर भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं की फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है। वही अपनी एक्टिंग के साथ-साथ मोनालिसा डांस और अपनी अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरें और वीडियोज इस बात का सबूत भी है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी हाॅट अदाओं से लोगों के होश उड़ाती नजर आती हैं। इसके अलावा वो अपने डांस से भी लोगों का दिल जीतती हुई नजर आती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया है। 

मोनालिसा ने किया वैजयंती माला के गाने पर डांस

जी हां, हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टा पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया जा रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा गुजरे जमाने की एक्ट्रेस वैजयंती माला के पॉपुलर गाने 'होठों पे ऐसी बात मैं दबा के चली आई' पर डांस करती नजर आ रही हैं। पुराने गाने को एक्ट्रेस ने अपने अंदाज में पेश किया है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वैसे तो मोनालिसा अच्छी डांसर हैं ही लेकिन इस गाने पर उनके स्टेप्स तो और चार चांद लगा रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस का ये अंदाज देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिलहाल मोनालिसा का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। 

मोनालिसा के बारे में

बता दें कि मोनालिसा अब भोजपुरी फिल्मों में कम ही दिखाई देती हैं। 2018 के बाद से वो किसी भोजपुरी फिल्म में नहीं दिखी हैं। हालांकि वो इन दिनों टीवी शोज में एक्टिव हैं। फिलहाल वो 'माता की महिमा' नाम के शो में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि मोनालिसा ने 1997 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से भोजपुरी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं मोनालिसा अब तक 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन