1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. शाहरुख खान के गाने पर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, एक्सप्रेशंस देख लोग हार बैठे दिल

शाहरुख खान के गाने पर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, एक्सप्रेशंस देख लोग हार बैठे दिल

 Published : Dec 01, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 02:44 pm IST

मोनालिसा का नाम आज भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में एक्ट्रेस एक बार फिर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं।

Monalisa- India TV Hindi
मोनालिसा के डांस मूव्स देखकर क्रेजी हुए फैंस Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर ऐक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी की 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह अपनी एक्टिंग के साथ साथ डांस और अपनी अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। खास बात ये है कि मोनालिसा ने अपने दम पर भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं की फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है।

मेनालिसा ने शाहरुख खान के गाने पर किया डांस

मोनालिसा का नाम आज भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वो टेलीविजन इंडस्ट्री का भी मशहूर नाम हैं। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती है। इसी बीच मोनालिसा ने अपने इंस्टा पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया जा रहा है।इस वीडियो में मोनालिसा शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' के गाने पर डांस कर रही हैं। ब्लू कलर का सिमरी ड्रेस पहने मोनालिसा इस वीडियो में अपने लटकों-झटकों में सभी को दीवाना बनाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये जबरदस्त डांस खूब पंसद आ रहा है। लोग मोनालिसा का डांस देख उनकी ताऱीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

मोनालिसा का करियर

बता दें कि मोनालिसा ने 1997 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से भोजपुरी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। मोनालिसा ने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया और आज के टाईम मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली हीरोइनों में से एक है। वहीं भोजपुरी के अलावा मोनालिसा बेकाबू जैसे कई टीवी शोज में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस बिग बॉस 10 में भी नजर आईं थी। इसी शो में उन्होंने एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर लगातार छाई रहती हैं। 

ये भी पढ़ें:

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी के बाद की फोटो देख लोगों को हुआ शक, बोले- प्रेग्नेंट है क्या!

क्या रश्मिका मंदाना से हुई आलिया भट्ट को जलन? वीडियो देख फैंस करने लगे ऐसी बातें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन