1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी के बाद की फोटो देख लोगों को हुआ शक, बोले- प्रेग्नेंट है क्या!

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी के बाद की फोटो देख लोगों को हुआ शक, बोले- प्रेग्नेंट है क्या!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 01, 2023 01:10 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 01:19 pm IST

रणदीप हुड्डा की शादी के बाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रणदीप हुड्डा इस तस्वीर में पत्नी लिन लैशराम के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई है। फैंस को कप पर शक हो रहा है।

randeep hooda, lin laishram- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम। Image Source : INSTAGRAM

'हाईवे' फेम एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी कर ली है। दो दिनों पहले दोनों ने मणिपुरी स्टाइल में शादी की। रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम की शादी शुर्खियों में बनी हुई है। प्राइवेट सेरेमनी में हुई रणदीप की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो ही है। बीती शाम ही दोनों मणिपुर से मुंबई आ गए हैं और इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां एक ओर बॉलीवुड से अलग रणदीप हुड्डा की मैतेई पारंपरिक शादी की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर कपल की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैंस को शक होने लगा है। अब आखिर ये शक क्यों हो रहा है, ये आपको बताते हैं। 

वायरल हुई तस्वीर तो उठे सवाल

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी के बाद की एक तस्वीर सामने आई है। दोनों ही इस तस्वीर में शादीशुदा कपल के तौर पर काफी प्यारे लग रहे हैं। जहां रणदीप हुड्डा हमेशा की तरह सेमी कैजुअल अटायर में नजर आ रहे हैं। वहीं लिन लैशराम ने पिंक और गोल्डन कलर का हैवी सूट कैरी किया है। सामने आई इस तस्वीर में लिन लैशराम का पेट पर हाथ है और वो थोड़ी मोटी नजर आ रही हैं। इसी के चलते फैंस को शक हो रहा है कि कहीं रणदीप की पत्नी भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट्स छाए हुए हैं और लोग लगाता इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रेगनेंसी से जुड़ा सवाल पूछ रहे हैं। 

लोगो ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

इस तस्वीर को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'क्या ये प्रेग्नेंट है।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'हे भगवान, ये प्रेग्नेंट है। इसलिए ही इसने मणिपुरी ड्रेस पहनकर शादी की ताकि अपना पेट छिपा सके।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'ये तो प्रेग्नेंट लग रही है।' एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'ये नया फैशन...प्रेग्नेंट होने के बाद शादी करना...ये नया ट्रेंड बन गया है।' एक ने तो हद ही कर दी और कपल को बधाई दे दी और लिखा, 'दिख रहा है ये प्रेग्नेंट है, मिस्टर और मिसेज हुड्डा को बधाई।'

Randeep Hooda, lin laishram, Randeep Hooda wedding
Image Source : INSTAGRAMरणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की तस्वीर पर आए कमेंट।

कहां हुई शादी 

बता दें कि मणिपुर की राजधानी इम्फाल के चुमथांग शन्नापुंग रिसॉर्ट में रणदीप और लिन लैशराम की शादी की रस्में संपन्न हुईं। अभिनेता रणदीप हुडा और लिन लैशराम यहां पारंपरिक मैतेई ट्रेडिशन के अनुसार शादी के बंधन में बंधे। 

शादी के पहले गए थे मंदिर 

शादी के ठीक एक दिन पहले दोनों मंदिर पहुंचे थे और शुभ काम से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया था, जिसकी एक वीडियो क्लिप सामने आई थी। वीडियो में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इतना ही नहीं रणदीप और उनकी होने वाली पत्नी लिन ट्रेडिशनल अटायर में नजर आ रहे थे। ये तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा दोनों मणिपुर के रिलीफ कैंप में भी गए। वहां लोगों से मुलाकात की। इसकी भी कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे। इसके अलावा प्री-वेडिंग मणिपुरी फंक्शन की भी तस्वीरें सामने आईं। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम दोनों ही तस्वीरों में मस्ती करते नजर आए।

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की टी-शर्ट पर अटकी निगाहें, 'एनिमल' दिखते ही ट्रोलर्स को आई दीपिका पादुकोण की याद

ट्विंकल खन्ना ने कराया पति अक्षय कुमार को इंतजार, इस काम से किया इंकार, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन