1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. चिराग पासवान की दीवानी हुईं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, सरेआम किया प्यार का इजहार

चिराग पासवान की दीवानी हुईं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, सरेआम किया प्यार का इजहार

 Published : Jun 16, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 12:01 pm IST

चिराग पासवान जब से लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव में जीते हैं, तबसे ही वो लगातार चर्चा में हैं। खासकर लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी बनी बैठी हैं। अब, एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने भी चिराग पासवान के लिए अपनी दीवानगी का खुलेआम इजहार किया है।

Chirag Paswan- India TV Hindi
चिराग पासवान की दीवानी हुईं ये भोजपुरी एक्ट्रेस Image Source : X

लोकसभा 2024 का चुनाव जीतने के बाद से ही चिराग पासवान चर्चा में हैं। इससे पहले चिराग की इतनी बात शायद ही कभी हुई हो,  जितनी कि अब हो रही है। खासकर चिराग के क्यूट लुक और उनके स्टाइल पर तो लड़कियां फिदा होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर हर तरफ चिराग से जुड़े रील्स और तस्वीरें ही देखने को मिल रही है, जिसे देख चिराग की फीमेल फैंस उनपर मर मिटने को तैयार नजर आ रही हैं। फैंस तो फैंस अब तो भोजपुरी की एक एक्ट्रेस भी चिराग पर फिदा हो गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा भी किया है। 

चिराग पर फिदा हुईं ये भोजपुरी एक्ट्रेस

चिराग पर फिदा होने वाली जिस भोजपुरी एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं तो वो निशा दुबे हैं। निशा दुबे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस की उम्र 25 साल की हैं और वो 45 साल के चिराग पासवान की दीवानी हो बैठी हैं। हाल ही में निशा ने अपने इंस्टा पर चिराग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चिराग मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करते नजर आ रहे हैं और इस वीडियो के बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग सुनाई देता है कि 'औरत को आखिर चाहिए क्या?' इसके बाद चिराग का वीडियो आ जाता है, जिसमें वो अपना नाम लेते दिख रहे हैं। वीडियो में चिराग का मासूम चेहरा और उनकी हंसी देख कोई भी अपना दिल हार बैठे। कुछ यही हाल निशा दुबे का भी हुआ है। 

निशा ने चिराग के लिए लिखा ये

निशा ने चिराग के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।' अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनके इस वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन भेज रहे हैं।  बता दें कि निशा की फिल्में लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फैंस हैं, जो उन्हें लगातार फॉलो करते हैं, इसकी वजह से निशा के पोस्ट झट से इंटरनेट पर वायरल भी हो जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन