1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. गले में मगंलसूत्र... मांग में सिंदूर, भोजपुरी एक्ट्रेस का सुहागन लुक देख फैंस करने लगे माधुरी दीक्षित से तुलना

गले में मगंलसूत्र... मांग में सिंदूर, भोजपुरी एक्ट्रेस का सुहागन लुक देख फैंस करने लगे माधुरी दीक्षित से तुलना

 Published : Mar 27, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 04:37 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया क्वीन कहलाती हैं। आए दिन एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती है। इसी बीच रानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक देख फैंस उनकी माधुरी दीक्षित से तुलना कर रहे हैं।

Rani Chatterjee - India TV Hindi
रानी चटर्जी का सुहागन लुक वायरल Image Source : X

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं साथ ही वो सोशल मीडिया क्वीन भी कहलाती हैं। रानी की हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें असकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिसमें उनकी मदमस्त अदाएं देख लोग दीवाने हो जाते हैं। लेकिन इस वक्त रानी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें वो अपने ग्लैमरस लुक से नहीं बल्कि अपने देसी लुक से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं। 

सुहागन लुक में दिखीं रानी चटर्जी  

रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, इसमें वह ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं इस लुक में रानी गले में मगंलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए सुहागन लुक में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। रानी चटर्जी की ये तस्वीरें होली के दौरान की है। इन तस्वीरों में उनके चेहरे और हाथ पर गुलाल लगा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस रानी चटर्जी की फोटोज पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कई लोग रानी के पोस्ट पर कमेंट भी कर उनके इस लुक की तुलना बॅालीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'रानी चटर्जी तो बिल्कुल माधुरी दीक्षित जैसी लग रही है।'

रानी चटर्जी के बारे में 

बता दें कि रानी चटर्जी ने साल 2004 में 'ससुरा बड़ा पइसा वाला' नाम की भोजपुरी फिल्म से अपना एक्टिंग करियर स्टार्ट किया था। इस फिल्म में मनोज तिवारी ने लीड रोल प्ले किया था। इस मूवी से रानी रातों रात हिट हो गई थीं और फिल्म ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। वहीं इस फिल्म के बाद रानी का नाम भोजपुरी की टाॅप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गया। वहीं फैंस उन्हें भोजपुरी की माधुरी दीक्षित भी कहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन