1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी ग्लैमर की क्वीन है सीमा सिंह, चिराग पासवान की पार्टी से लड़ेंगी चुनाव, निरहुआ रिक्शावाला फिल्म में भी किया काम

भोजपुरी ग्लैमर की क्वीन है सीमा सिंह, चिराग पासवान की पार्टी से लड़ेंगी चुनाव, निरहुआ रिक्शावाला फिल्म में भी किया काम

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 16, 2025 09:16 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 09:30 pm IST

भोजपुरी डांसर सीमा सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। बिहार विधानसभा चुनाव में सीमा सिंह मढौर विधानसभा सीट से अपनी ताल ठोकेंगी।

Seema Singh- India TV Hindi
सीमा सिंह Image Source : INSTAGRAM@SEEMASINGHLJP

भोजपुरी डांसर सीमा सिंह को चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी से टिकट मिला है। मढौर विधानसभा सीट से सीमा सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगी। बता दे कि बीते दिनों सीमा सिंह ने चिराग पासवान के साथ लोक जनशक्ति पार्टी ज्वाइन की थी और उन्हें प्रदेश महासचिव के पद पर भी नियुक्त किया है। 

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं सीमा सिंह

बता दें कि सीमा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन कही जाती हैं। अपनी ग्लैमर और अदाओं के साथ अदाकारी में भी खूब नाम कमाया है। कई फिल्मों में काम कर चुकी सीमा सिंह ने निरहुआ समेत कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। निरहुआ की सुपरहिट फिल्म निरहुआ रिक्शेवाला नाम की फिल्म में ‘मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा’ नाम के गाने में सीमा सिंह ने कमाल का डांस दिखाया था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। जानकारी के मुताबिक सीमा सिंह प्रयागराज की रहने वाली हैं और उन्होंने नवादा जिले के रहने वाले सौरव सिंह से शादी की है। 

चिराग पासवान की पार्टी की हैं प्रदेश महासचिव

बता दें कि सीमा सिंह बीते कुछ समय से सियासी दुनिया में भी सक्रिय हो गई हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को अपने समर्पण का सबूत देती रहती हैं। बीते दिनों सीमा सिंह को बिहार के धाकड़ नेता और जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने उन्हें अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश महासचिव भी बनाया था। बीते रोज सीमा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने चिराग पासवान की तारीफ करते हुए प्रदेश की जनता की सेवा करने की बात कही थी। अब सीमा सिंह बाहिर विधानसभा चुनाव में मढौर सीट पर चुनाव लड़ेंगी। मढौर विधानसभा सीट छपरा जिले में पड़ती है। 

वायरल रहे दर्जनों गाने

बता दें कि सीमा सिंह भले ही राजनीति में कदम रख चुकी हैं लेकिन आज भी भोजपुरी ग्लैमर की दुनिया में उनका सिक्का चलता है। दर्जनों गानों पर सीमा सिंह ने अपने डांस का जलवा दिखाया है। आज भी बिहार के लोग उनके गाने और डांस पसंद करते हैं और अक्सर ही वायरल रहते हैं। अब सीमा सिंह ग्लैमर की दुनिया से इतर सियासी दुनिया में अपने करियर को तलाश रही हैं। अब देखना होगा कि क्या सीमा सिंह विधायकी का ये चुनाव जीत पाती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- 11 की उम्र में जीता नेशनल अवॉर्ड, परवान चढ़ा करियर, फिर जिस्मफरोशी में उछला नाम, बर्बाद होकर भी पलटी किस्मत

11 की उम्र में जीता नेशनल अवॉर्ड, परवान चढ़ा करियर, फिर जिस्मफरोशी में उछला नाम, बर्बाद होकर भी पलटी किस्मत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन