1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. महाकुंभ वाली मोनालिसा पर झटपट बने गाने, नीली-कंजी आंखों में खोई भोजपुरी इंडस्ट्री

महाकुंभ वाली मोनालिसा पर झटपट बने गाने, नीली-कंजी आंखों में खोई भोजपुरी इंडस्ट्री

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 24, 2025 01:58 pm IST,  Updated : Jan 24, 2025 01:58 pm IST

प्रयागराज में जारी महाकुंभ में कई लोगों को काफी फेम मिल रहा है और इन्हीं में से एक महाकुंभ वाली मोनालिसा। भोजपुरी इंडस्ट्री को मोनालिसा भा गई है और उसकी खूबसूरती पर कई गाने भी बना दिए गए हैं।

Monalisa of mahakumbh- India TV Hindi
मोनालिसा। Image Source : INSTAGRAM

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ है। इस खास मौके पर देश-दुनिया के लोग संगम नगरी पहुंचे हैं। 144 साल बाद आए इस पावन अवसर लाखों की भीड़ प्रयागराज पहुंची है। इसी लोगों के हुजूम में कई ऐसे लोग भी नजर आ रहे हैं, जिनके खूब चर्चे हो रही हैं। यहां पहुंची एक लड़की ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं और देखते ही देखते वायरल गर्ल बन गई। नीली आखों वाली इस लड़की की खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर थम नहीं रहे हैं। अब इसकी खूबसूरती और नीली आंखों पर भोजपुरी सिंगर्स की भी नजर पड़ी गई है और देखते ही देखते ही कई किलर गाने बना दिए गए हैं। ये गाने इस लड़की की खूबसूरती बयां कर रहे हैं। 

मोनालिसा पर बना ये गाना

नीली आंखों वाली इस वायरल लड़की का नाम मोनालिसा है। मध्य प्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा रहने वाली है और महाकुंभ में माला बेचने आई है। खूबसूरती के कारण रातोंरात वायरल हुई इस लड़की का क्रेज इस कदर बढ़ा है कि दनादन भोजपुरी इंडस्ट्री में गाने बनने लगे हैं। इस लड़की पर बने एक गाने के बोल हैं, 'महाकुंभ में वायरल भईली मोनालिसा'। इस गाने को सिंगर अहमद राज ने आवाज दी है। प्रकाश परवाना ने इस गाने को लिखा है। मंटू मनीष ने इसको म्यूजिक दिया है। इस गाने में मोनालिसा के कई वीडियो मर्ज कर के लगाए गए हैं। इस गाने में मोनालिसा की खूबसूरती के पुल बांधे जा रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर लगभग 1.5 लाख बार देखा जा चुका है।

यहां देखें गाना

इस गाने की भी धूम

मोनालिसा की खूबसूरती का जिक्र सिर्फ इसी गाने तक सीमित नहीं है। एक और गाने में मोनालिसा का जिक्र किया गया है। राजन रंगीला ने एक गाना गाया है जिसके बोल हैं- कुंभ के मेला में हिलवले बाडू...। इस गाने के बोल मन्नू बादशाह ने लिखे हैं। गाने में रवि प्रकाश का म्यूजिक है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यहां देखें गाना

माला बेचने के अंदाज पर भी गाना

इसके अलावा एक और गाने में मोनालिसा का जलवा देखने को मिला है। 'भईल वायरल बेच के माला...' गाना धूम मचा रहा है। ये गाना मोनालिसा के माला बेचने के अंदाज पर है। इसे अर्जुन राजा ने गाया है। इसके बोल किसानी ने लिखे। डीजे विकास ने इस गाने का म्यूजिक तैयार किया है। इस गाने को अब तक 76 हजार बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। 

यहां देखें गाना

नीली आंखों पर भी बना गाना

इसके अलावा एक और गाना भी चर्चा में आ गया है। इस गाने को 25 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है। गाने के बोल हैं- नीली नीली अंखिया। संदीप मिश्रा और प्रतिभा राज ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इसके बोल कृष्ण कैइचा ने लिखे हैं। आर्य शर्मा ने इस गाने का म्यूजिक तैयार किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन