1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी गाने 'सइयां के कमाई' को देख खुश हो गए फैन्स, एक्ट्रेस के डांस ने दे डाली नोरा फतेही को टक्कर

भोजपुरी गाने 'सइयां के कमाई' को देख खुश हो गए फैन्स, एक्ट्रेस के डांस ने दे डाली नोरा फतेही को टक्कर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 04, 2025 10:08 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 10:08 pm IST

वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स ने हाल ही में अपना नया भोजपुरी गाना रिलीज किया है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस के डांस को नोरा फतेही से कंपेयर कर रहे हैं।

Bhojpuri Song- India TV Hindi
भोजपुरी गाना Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सिने जगत में सिंगर शिल्पी राज अपनी आवाज के लिए तारीफें बटोरती रहती हैं। ऐसे में शिल्पी राज की मधुर आवाज में गया हुआ भोजपुरी लोकगीत 'सइयां के कमाई' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस को देख फैन्स ने उनके डांस को नोरा फतेही से कंपेयर किया है। यह लोकगीत ननद और भाभी के मीठी नोंकझोक पर बनाया गया है, जोकि काफी मजेदार है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपने पति के दिये हुए हर गिफ्ट और श्रृंगार की चीजों का खूब तवज्जो देती है। परंतु उसकी ननद उसकी चीजों को यूज करने लगती है तो वह मना करती है और नाज करते हुए कहती है कि, 'पियवा के दिहल ओठललिया, कान में के दुनो कनबलिया, काहे फाटता ननदो तोहार छतिया, हम त सइयाँ के कमाई प करेली खतिया।'

भोजपुरी में देसी गाने, पारंपरिक गाने, भोजपुरी कल्चर से जुड़े गाने बनाकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में रत्नाकर कुमार ने मिसाल कायम की है और नई दिशा दी है। रत्नाकुमार ने कहा कि मुझे जब भी इस म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है, जोकि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। ये सांग पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक्यू।' एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'इस गाने की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था। इस सांग को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'सइयां के कमाई' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने बुलंद आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कमाल का अदायगी की है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन