1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. नीलकमल सिंह के गाने का भोजपुरी में खुमार, चंद घंटों में मिलियन पार हो गए व्यूज

नीलकमल सिंह के गाने का भोजपुरी में खुमार, चंद घंटों में मिलियन पार हो गए व्यूज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 14, 2024 08:14 pm IST,  Updated : Dec 14, 2024 08:14 pm IST

टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया गया। रिलीज के साथ ही इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है। 10 घंटे से भी कम समय में इस गाने को लोगों ने 1 मिलियन से ज्यादा बार देख लिया है।

Bhojpuri news- India TV Hindi
भोजपुरी सिंगर Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सिनेमा और उसके गानों की दीवानगी केवल बिहार तक ही सीमित नहीं है। दुनियाभर में फैले बिहार के लोग भोजपुरी गानों को खूब सुनते रहते है। हाल ही में रिलीज हुए गाने गाना 'जब डीजे पर बाजी' रिलीज हुई है। नीलकमल सिंह के इस वीडियो ने रिलीज होते ही धूम मचा दी। चंद घंटों में इस गाने ने यूट्यूब पर मिलियन्स में व्यूज हासिल कर लिए हैं। 

10 घंटे में मिलियन से ज्यादा हो गए व्यूज

भोजपुरी कलाकार नीलकमल सिंह के इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया है। टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया गया। रिलीज के साथ ही इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है। 10 घंटे से भी कम समय में इस गाने को लोगों ने 1 मिलियन से ज्यादा बार देख लिया है। गाने को नीलकमल सिंह ने खुद अपनी आवाज से सजाया है। इके साथ ही गाने का वीडियो भी खूब देखा जा रहा है। भोजपुरी के तड़कते भड़कते गानों के बीच इस गाने ने भी अपनी जगह बना ली है। 

भोजपुरी गानों का रहता है जलवा

बता दें कि भोजपुरी गानों को भले ही दोअर्थी लाइनों के लिए जाना जाता है। इमेज खराब होने के बाद भी भोजपुरी गानों का जलवा म्यूजिक चार्ट्स में देखने को मिलता है। भोजपुरी गानों को उप्र और बिहार समेत कई राज्यों में खूब सुना जाता है। इससे पहले भी भोजपुरी के कई गाने सुपरहिट रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन