1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. मनोज तिवारी की वो फिल्म जिसका महीनों तक खत्म नहीं हुआ था क्रेज, छप्परफाड़ की थी कमाई

मनोज तिवारी की वो फिल्म जिसका महीनों तक खत्म नहीं हुआ था क्रेज, छप्परफाड़ की थी कमाई

 Published : Jun 04, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 06:30 pm IST

मनोज तिवारी भले ही इस वक्त लोकसभा चुनाव को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब भोजपुरी फिल्मों में उनका सिक्का चलता था। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि मनोज तिवारी कि एक फिल्म ऐसी भी रही है जो महीनों तक सिनेमाघर में चली थी। आइए आपको एक्टर की उस फिल्म के बारे में बताते हैं।

Manoj Tiwari - India TV Hindi
मनोज तिवारी की वो फिल्म जिसका महीनों तक खत्म नहीं हुआ क्रेज Image Source : X

भोजपुरिया स्टार मनोज तिवारी आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। मनोज तिवारी इस वक्त लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वो इस सीट से कन्हैया कुमार को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि मनोज तिवारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का डंका बजवाया है। मनोज तिवारी केवल भोजपुरी सिनेमा के ही नहीं बल्कि गानों में भी कामयाबी का डंका बजा चुके हैं। उनके गानो तो इतने मशहूर है कि कई फिल्मों में भी सुनाई दे जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'पंचायत 3' में भी मनोज तिवारी का एक सोहर 'ए ललना हिंद के सितारा...' सुनने को मिला, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बने रहे। बता दें कि मनोज तिवारी ने जब करियर स्टार्ट किया था तब से ही वो अपने गानों के जरिए भोजपुरी दर्शकों के चहेते बने रहे। 

पहली ही फिल्म से छा गए थे मनोज तिवारी

वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि मनोज तिवारी की पहली फिल्म जब रिलीज हुई थी तो कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप सब हैरान हो जाएंगे। मनोज तिवारी ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच जबरदस्त झंडे गाड़ दिए थे, वो भी तब जब उनका मुकाबला रवि किशन जैसे पॉपुलर स्टार से था। मनोज तिवारी की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो उनकी डेब्यू फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' थी। उनकी ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने मनोज तिवारी को रातों रात भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा स्टार बना दिया।

महीनों तक चला सिनेमाघरों में फिल्म का जादू

वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि मनोज तिवारी कि ये फिल्म 30 लाख रुपये में बनी थी, लेकिन इसने 36 करोड़ रुपए की छप्परफाड़ कमाई की थी। इस फिल्म में मनोज तिवारी के साथ रानी चटर्जी जी नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं इस फिल्म के लिए ये भी कहा जाता है कि कई महीनों तक इस फिल्म का जादू सिनेमाघरों में चला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन