1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पीली धोती और गले में गमछा डाले निरहुआ ने किया संगम स्नान, महाकुंभ में भक्तिमय हुए भोजपुरी सुपरस्टार

पीली धोती और गले में गमछा डाले निरहुआ ने किया संगम स्नान, महाकुंभ में भक्तिमय हुए भोजपुरी सुपरस्टार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 09, 2025 01:46 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 01:46 pm IST

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव हाल ही में प्रयागराज पहुंचे और यहां उन्होंने संगम में पवित्र आस्था की डुबकी लगाई। एक्टर ने खुद इसकी झलक फैंस के साथ साझा की है, जिसमें उन्हें भक्ति में डूबे देखा जा सकता है।

Nirahua- India TV Hindi
निरहुआ ने किया संगम स्नान Image Source : INSTAGRAM

महाकुंभ मेले के चलते हर रोज लाखों-करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आम लोग तो आम लोग, कई जाने-माने स्टार भी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अनुपम खेर, सिद्धार्थ निगम से लेकर नीना गुप्ता, तनीषा मुखर्जी, पंकज त्रिपाठी जैसे कई स्टार महाकुंभ के पावन अवसर पर संगम में डुबकी लगा चुके हैं। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव का नाम भी शुमार हो गया है। निरहुआ भी हाल ही में प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।

निरहुआ ने संगम में लगाई डुबकी

भोजपुरी सुपरस्टार ने खुद इसका वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ पीली धोती और गले में गमछा पहने नजर आ रहे हैं। दिनेश लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपने दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में भोजपुरी स्टार को संगम में डुबकी लगाते देखा जा सकता है। वीडियो पर सुपरस्टार के फैंस कमेंट करते हुए प्यार बरसा रहे हैं। कई अपने फेवरेट स्टार के भक्तिमय रूप को देखकर खुश हो रहे हैं।

निरहुआ ने धूप में लिया चाय का आनंद

निरहुआ ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें कुर्सी पर बैठकर धूप का आनंद लेते हुए चाय की चुस्कियां लेते देखा जा सकता है। इसी के साथ वह महाकुंभ मेले के नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना 'चलो कुंभ चलें' सुनाई दे रहा है। निरहुआ के दोनों वीडियो पर फैंस भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं।

इन स्टार्स ने भी किया संगम स्नान

निरहुआ से पहले राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ, पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डीसूजा, गुरु रंधावा, सुनील ग्रोवर, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी और ईशा गुप्ता समेत और भी कई स्टार संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन