1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आम्रपाली को छोड़ काजल के पीछे दीवाने हुए निरहुआ, खूब जमाया रंग, धुआं-धुआं हुआ माहौल

आम्रपाली को छोड़ काजल के पीछे दीवाने हुए निरहुआ, खूब जमाया रंग, धुआं-धुआं हुआ माहौल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 24, 2024 02:38 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 02:38 pm IST

भोजपुरी गाने अब हर छोटे-बड़े सेलिब्रेशन की शान बन चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तक का बोलबाला, जिनके गाने हर तरफ धूम मचाते हैं। इन दिनों निरहुआ का ऐसा ही एक गाना खूब धूम मचा रहा है।

Nirahua- India TV Hindi
छा गया निरहुआ का रोमांटिक गाना Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जब भी अपनी कोई नई फिल्म या गाना लेकर आते हैं, देखते ही देखते छा जाते हैं। निरहुआ के करोड़ों चाहने वाले हैं, जिनके बीच भोजपुरी सुपरस्टार का एक अलग ही क्रेज है और वह जब भी स्क्रीन पर आम्रपाली दुबे के साथ आते हैं, तब तो माहौल धुआं-धुआं हो जाता है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। इस बीच उनका एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन, दिलचस्प बात तो ये है कि इस वीडियो में निरहुआ अपनी क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ नहीं बल्कि काजल राघवानी संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

काजल राघवानी संग जमी निरहुआ की जोड़ी

निरहुआ का एक गाना यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में निरहुआ एक नहीं बल्कि दो-दो हसीनाओं संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी दोनों ही दिखाई दे रही हैं और यहां जिस गाने की बात हो रही है, उसके बोल हैं- 'आशिक आवारा'।

फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा 'आशिक-आवारा' का जादू

निरहुआ का ये गाना बेहद पुराना है, लेकिन इसका क्रेज आज भी उनके फैंस के बीच कम नहीं हुआ है। भोजपुरी गाने में भोजपुरी स्टार के साथ आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी हैं, जिनके साथ उनकी जोड़ी काफी जम रही है। इस धुआंधार भोजपुरी सॉन्ग को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।

8 साल पहले रिलीज हुआ था भोजपुरी गाना 'आशिक-आवारा'

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए गए इस भोजपुरी गाने को अब तक 11 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और व्यूज का सिलसिला अभी थमा नहीं है। ये गाना 8 साल पहले रिलीज किया गया था और उन दिनों इस गाने ने खूब धूम मचाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन