1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 8 साल बाद भी यूट्यूब पर छाया है खेसारी लाल यादव का गाना, आज भी डांस की दिखती है दीवानगी

8 साल बाद भी यूट्यूब पर छाया है खेसारी लाल यादव का गाना, आज भी डांस की दिखती है दीवानगी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 16, 2025 11:49 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 11:49 pm IST

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का 8 साल पुराना गाना भी यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी धमाकेदार डांस कर रहे हैं।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अक्सर ही अपने गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। भोजपुरी संगीत की दुनिया में खेसारी का भी बड़ा नाम है। खेसारी अपने करियर में कई बेहतरीन गाने दे चुके हैं। खेसारी आज भी म्यूजिक वीडियोज में धूम मचाते नजर आते रहते हैं। बीते 8 साल पहले रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का गाना आज भी यूट्यूब पर खूब पसंद किया जाता है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ मधु शर्मा धमाकेदार डांस करते नजर आ रही हैं। 

फिल्म खिलाड़ी का है गाना

बता दें कि ये गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म खिलाड़ी का है। इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया था। आज भी 8 साल बाद ये गाना यूट्यूब पर छाया रहता है। इस गाने का टाइटल है 'लहे लहे माला ये राजा' और इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। साथ ही खेसारी का साथ देने के लिए इस गाने में इंदू सोनाली को चुना गया था। आज भी इन दोनों की आवाज से सजा ये गाना फैन्स को काफी पसंद आता है। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश ढा रहे थे। साथ ही फिल्म को असलम शेख ने डायरेक्ट किया था। 

दर्जनों सुपरहिट गाने दे चुके हैं खेसारी

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। आज भले ही खेसारी फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम बन गए हैं। लेकिन यहां तक खेसारी के पहुंचने की यात्रा काफी मुश्किल रही है। लेकिन अब खेसारी छाए रहते हैं और अब तक दर्जनों सुपरहिट गाने दे चुके हैं। खेसारी लाल यादव को गानों से लेकर फिल्मों में बतौर हीरो भी भोजपुरी की जनता खूब प्यार देती है। यही वजह है कि खेसारी का ये गाना 8 साल बाद भी लोगों के पसंद आ रहा है। इस गाने पर फैन्स अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन