1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. ये टॉप भोजपुरी गीत जिनके बिना अधूरी है छठ पूजा, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

ये टॉप भोजपुरी गीत जिनके बिना अधूरी है छठ पूजा, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

 Published : Nov 16, 2023 12:51 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 12:51 pm IST

चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही है। इस खास मौके पर छठ के गानों का भी काफी महत्व होता है। तो आइए आपको उन गानों के बारे में बताते है जो काफी लोकप्रिय हैं और हर साल ये गीत बजते रहते हैं। इन गानों के बिना छठ पूजा का त्यौहार अधूरा है।

Chhath Puja Songs- India TV Hindi
छठ के टॉप गीत जो सबसे ज्यादा हैं फेमस Image Source : DESIGN

छठ पर्व शुरू होने में अब बस एक ही दिन बाकी है। चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही है। ऐसे में चारों ओर छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है और घर-घर में छठ मईया व सूर्य देव के गीत भी बजाए जा रहे हैं। तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस खास मौके पर सबसे ज्यादा कौन-कौन से गाने सुने जाते हैं, जिनको सुने बिना छठ का पर्व अधूरा है।

'केलवा के पात पर'

इस गाने को शारदा सिन्हा ने गाया है। जिसे लोग सुनना खूब पंसद करते हैं। 

'उठऊ सूरज देव भईले बिहान'

यह गीत भी शारदा सिंह के नाम पर दर्ज है। जिसमें सुबह जल्दी दर्शन देने के लिए वर्ती के रूप में शारदा सिन्हा सूरज देव से गुहार लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

'कांच ही बांस के बहंगिया'

अनुराधा पौडवाल के स्वर में आया यह गाना भी हर छठ पर बजने वाले सबसे मशहूर गानों में से एक है। इसे भी इस महापर्व के मौके पर खूब सुना जाता है। 

'जल्दी उग आज आदित गोसाईं' 

पवन सिंह द्वारा गाया गया गाना 'जल्दी उग आज आदित गोसाईं' भी काफी पाॅपुलर सान्ग है। यह गाना भी छठ के पावन मौके पर खूब बजता है।

'उग हे सूरज देव'

हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर अनुराधा पौडवाल ने छठ के पर्व के लिए गाना उग हे सूरज देव गाया है। ये हर साल छठ के मौके पर जरूर सुना जाता है।

'घरे-घरे होता माई के बरतिया'

आम्रपाली दुबे की आवाज में गाया ये गाना भी छठ पूजा के खास मौके पर घरों व घाटों पर खूब बजता है।

'सवा लाख के साड़ी भीजे'

यह पारंपरिक गीतों में से एक है, जिसको गाया है अणु दुबे ने। इस गाने के जरिए छठ पूजा के महत्व को बताया गया है कि सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय सोने और चांदी की कोई कीमत नहीं है।

'जोड़े जोड़े फलवा'

यह पवन सिंह द्वारा गाया गया है जो हर साल छठ पूजा के अवसर पर सर्च लिस्ट में आ जाती है। इस गाने के धुन से लोग इस गाने को पहचान जाते हैं। इसमें अर्घ्य देने के लिए पूजा पाठ का जिक्र किया गया है।

 

 

ये भी पढ़ें:

ये गलती से हो गया, फैन को थप्पड़ मारने के बाद नाना पाटेकर ने किया रिएक्ट

विराट कोहली के 50वें शतक का बाॅलीवुड इस तरह मना रहा जश्न, अमिताभ बच्चन से लेकर फरहान अख्तर का नाम है शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन