1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत रिलीज, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स, डांस के दीवाने हुए फैन्स

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत रिलीज, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स, डांस के दीवाने हुए फैन्स

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 01, 2025 11:17 am IST,  Updated : Jan 01, 2025 11:17 am IST

भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन गानों की भरमार रहती है। अब हाल ही में एक और गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की जोड़ी देखने को मिली है।

Bhojpuri Song- India TV Hindi
भोजपुरी गाना Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी एक गाना लेकर आई है। ये गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के म्यूजिक चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। भोजपुरी लोकगीत 'दे दा ना हमरा के माहुर' हाल ही में रिलीज किया गया था। इस गाने के सरल बोल ने लोगों का दिल जीता है। वहीं इसका संगीत मधुर और कर्णप्रिय है। इस गाने में काजल त्रिपाठी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखते ही बन रहा है। इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति अवनीश आर्या बहुत रूखा व्यवहार करता है। उसे प्यार नहीं करता है। इस पर काजल त्रिपाठी उसे समझाते हुए कहती है कि 'जब से बियाह तोहरा भईल बा हमसे, लागता खुश नाही बाड़ा कसम से, लागेला बात हमर बाउर बलम, अरे चाही ना हमके कुछ अउर बलम, दे दा हमरा के माहुर बलम।'

ऑडियंस के प्यार से खुश हैं गोल्डी यादव

इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि 'इस तरह के गाने बहुत ही कम बनते हैं। यह सांग गाने के लिए जब मुझे ऑफर मिला तो मैंने सबसे पहले इसके बोल सुने। लिरिक्स बहुत बढ़िया लिखे गए थे। इस गाने को मैंने दिल से गाया है। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार मिल रहा है, इसके लिए दिल से थैंक्यू।' वहीं काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'रत्नाकर सर जब भी कोई गाना बनाते हैं तो उसकी मेकिंग बिग लेबल पर करते हैं। इस गाने को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। मैंने इस गाने में अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। मेरे फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद, जो इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं।'

वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स ने बनाया है गाना

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'दे दा ना हमरा के माहुर' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ अवनीश आर्या ने पति का रोल बखूबी निभाया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। अब ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। नए साल के जश्न में इस गाने की भी धूम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन