1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारी लाल के 3 मिनट 26 सेकेंड लंबे गाने ने उड़ाया गर्दा, रिलीज होते ही बटोर लिए लाखों व्यूज

खेसारी लाल के 3 मिनट 26 सेकेंड लंबे गाने ने उड़ाया गर्दा, रिलीज होते ही बटोर लिए लाखों व्यूज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 20, 2024 09:47 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 11:43 pm IST

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अक्सर ही फैंस के बीच छाए रहते हैं और इन दिनों भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। हाल ही में खेसारी लाल का नया गाना 'यादव जी के झंडा 2' रिलीज हुआ है, जिसने देखते ही देखते यूट्यूब पर हलचल पैदा कर दी है।

khesari lal yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल के नए गाने को 5 दिन में मिले 43 लाख व्यूज Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सिनेमा के मल्टी टैलेंटेड स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वह किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि हाल ही में रिलीज हुए अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं। 15 नवंबर की सुबह-सुबह उनका नया गाना 'यादव जी के झंडा 2' रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। खेसारी लाल के इस गाने को रिलीज हुए अभी 5 ही दिन हुए हैं और इसने लाखों व्यूज भी हासिल कर लिए हैं। इस गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस कोमल सिंह नजर आ रही हैं। 

खेसारी लाल का नया गाना 'यादव जी के झंडा 2'

'यादव जी के झंडा 2' 15 नवंबर को जारी किया गया था, जिसे अब तक 43 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के साथ खेसारी एक बार फिर फैंस के बीच सुर्खियों में छा गए हैं। गाने के बोल के साथ खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह की जबरदस्त कैमेस्ट्री भी दर्शकों को दीवाना बना रही है।

3 मिनट 26 सेकेंड लंबे गाने ने मचाई हलचल

इस गाने को West Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसमें कोमल सिंह के साथ भोजपुरी स्टार की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने की बात करें तो ये करीब 3 मिनट 26 सेकेंड लंबा है, जिसे खेसारी लाल यादव और भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर शिल्पी राज ने आवाज दी है।

यूट्यूब पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

इस गाने के बोल की बात करें तो ये कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। खेसारी लाल का ये लेटेस्ट गाना सुनने में जितना कैची है, इसका वीडियो भी उतना ही दिलचस्‍प है। भोजपुरी स्टार का ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन