1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. बीवी की जली रोटियां देखकर खेसारी लाल को चढ़ा रोमांस, भोजपुरी गाना 'रोटिया जरsता' उड़ा रहा गर्दा

बीवी की जली रोटियां देखकर खेसारी लाल को चढ़ा रोमांस, भोजपुरी गाना 'रोटिया जरsता' उड़ा रहा गर्दा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 11, 2024 03:00 pm IST,  Updated : Dec 11, 2024 03:02 pm IST

खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हो और इसकी चर्चा ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। यूट्यूब पर भोजपुरी स्टार का एक नया गाना तहलका मचा रहा है। जिसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता मेहरा नजर आ रही हैं। आपने खेसारी लाल का ये नया गाना सुना क्या?

Khesari Lal yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव का नया गाना उड़ा रहा गर्दा Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने नए गाने के साथ फैंस के बीच हाजिर हो गए हैं। उनका नया गाना आज ही यानी 11 दिसंबर 2024 को रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर बवाल काट रहा है। खेसारी लाल के इस नए भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘रोटिया जरsता’, जिसमें उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता मेहरा नजर आ रही हैं। भोजपुरी सुपरस्टार का इसमें रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी पागल हो गए हैं।

छा गया खेसारी लाल यादव का नया गाना

म्यूजिक वीडियो की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी की खूबसूरती पर फिदा होते और उसके प्यार में पागल होते नजर आ रहे हैं। भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल और श्वेता मेहरा की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है और इनके बीच की केमेस्ट्री भी गजब लग रही है। गाने की शुरुआत में भोजपुरी स्टार अपनी ऑन स्क्रीन मॉडर्न पत्नी को रोटी बनाते देखते नजर आ रहे हैं।

कुछ ही घंटों में मिल गए 2 लाख से ज्यादा व्यूज

अपनी मॉडर्न बीवी को यूं रोटी बनाते देख खेसारी लाल का उन पर दिल आ जाता है और वह उसकी खूबसूरती में डूब जाते हैं। भोजपुरी एक्टर के फैंस के बीच भी ये नया गाना खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ घंटे ही हुए हैं और इसे खबर लिखे जाने तक 222k से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

गाने से जुड़ी डिटेल

इस गाने की बत करें तो इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टी भारती ने अपनी आवाज दी है वहीं इस जबरदस्त भोजपुरी गाने के लिरिक्स लिखे हैं विशाल भारती ने। गाने को म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। इस नए-नवेले भोजपुरी गाने को जीएमजे- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन