1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Khesari Lal Yadav ने लाइव वीडियो में किया इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान, रोते हुए बोले- बेटी से कैसे नजरें मिलाऊंगा?

Khesari Lal Yadav ने लाइव वीडियो में किया इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान, रोते हुए बोले- बेटी से कैसे नजरें मिलाऊंगा?

 Published : Dec 01, 2022 09:33 am IST,  Updated : Dec 01, 2022 09:33 am IST

Khesari Lal Yadav इन दिनों अपनी बेटी की तस्वीर के गलत वीडियो में इस्तेमाल किए जाने के कारण चर्चा में हैं। क्योंकि इस वीडियो के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
Khesari Lal Yadav Image Source : INSTAGRAM_KHESARILALYADAV

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हमेशा ही अपनी फिल्मों और नए गानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह बीते दो दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। एक्टिंग के साथ ही खेसारी का विवादों से भी बड़ा गहरा नाता है। वह आए दिन अपने गाने या फिर विवादों की वजह से खबरों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार विवाद की वजह खेसारी लाल यादव खुद नहीं हैं, बल्कि इसकी वजह है उनकी बेटी की तस्वीर और वीडियो को अश्लील में गाने में इस्तेमाल किया जाना है। इस हरकत से एक्टर इतने आहत हो गए हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 

लाइव वीडियो में किया ऐलान

हालांकि इस वीडियो के पहले भी एक बार एक्टर ने वीडियो बनाकर लोगों ने इस तरह उनकी बेटी को विवादों में ना घसीटने की अपील की थी और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही है। बात कुछ ऐसी है कि कुछ लोग उनकी बेटी की तस्वीर और नाम अश्लील गानों से जोड़ रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद खेसारी ने वीडियो बनाकर कहा था कि एक पिता को मजबूर न करें। वहीं लाइव वीडियो में खेसारी अपनी आंखों से बहने वाले आंसू नहीं रोक पाए। देखिए ये वीडियो...

कहां से शुरू हुआ विवाद 

इस विवाद की शुरुआत की बात करें तो यह तब शुरू हुआ जब एक लाइव इवेंट के दौरान Khesari Lal Yadav के करीबी ने किसी लड़के को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद राजपूत समाज काफी गुस्से में था। लेकिन खेसारी के करीबी की हरकत का बदला उन्होंने एक्टर की बेटी का टारगेट बनाकर लिया। जिसके बाद खेसारी की बेटी की फोटो के साथ भद्दे गाने बनाने लगे थे। 

खेसारी के कई गाने हुए डिलीट 

इसके बाद खेसारी ने अपील करते हुए वीडियो बनाया था कि इस मामले में उनके परिवार को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। जिसके बाद यूट्यूब पर लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद उनके कई सारे गाने डिलीट कर दिए गए थे। इसके बाद भी खेसारी ने जवाब में वीडियो शेयर करके कहा था कि मेरे साथ जो करना है उनके साथ करो, लेकिन परिवार को इस मामले में न घसीटो क्योंकि ये सब सही नहीं है।

Ranveer Singh ने VIDEO में सुनाया का दुखड़ा, बोले- 'मेरी ना घर पर नहीं चलती है, ना ऑफिस में'

बोले- बेटी से कैसे नजरें मिलाऊंगा?

इस वीडियो में खेसारी ने हाथ जोड़कर लोगों से अपने दिल की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह पूरे दिन काम नहीं कर पाए। उनका न तो मन काम में लग रहा है और न ही नींद आ रही है। इतना ही नहीं, उनको भूख भी नहीं लग रही है। इसकी वजह ये है कि वह भी एक पिता हैं। इसके आगे उन्होंने कहा है कि उनके गाने भी चोरी हो रहे हैं। कोई उसे पहले ही गा देता है, जिसके बाद शूटिंग के बाद उनको डिलीट कर देना पड़ रहा है। वह काम करना चाहते हैं इसीलिए 24 घंटे वह लगे रहते हैं। लेकिन कुछ लोगों को शायद ये लगता है कि वह इस इंडस्ट्री के लायक ही नहीं हैं। उन्होंने वीडियो में फैन्स से भी एक सवाल किया। पूछा कि अगर उन्हें ऐसा लगता है कि वह भोजपुरी सिनेमा के लायक नहीं हैं, तो बताएं, वह किसी और इंडस्ट्री में चले जाएंगे। वहां पर इसी दम-खम के साथ मेहनत करेंगे और खुद को साबित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह अपनी बेटी से नजरें कैसे मिलाएंगे। 

December OTT Release: दिसंबर का पहला सपताह है खास रहीं एक से बढकर एक फिलमें और वेबसीरीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन