1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 3 साल पहले खेसारी लाल के इस गाने ने मचाई थी धूम, अब नए अंदाज में होगा रिलीज, ठुमके लगाएगी ये बॉलीवुड हसीना

3 साल पहले खेसारी लाल के इस गाने ने मचाई थी धूम, अब नए अंदाज में होगा रिलीज, ठुमके लगाएगी ये बॉलीवुड हसीना

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 21, 2025 10:45 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 10:45 pm IST

खेसारी लाल यादव एक बार फिर दर्शकों के बीच धूम मचाने को तैयार हैं। भोजपुरी सुपरस्टार अपने एक सुपरहिट गाने का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक बॉलीवुड हसीना जलवे बिखेरती नजर आएंगी।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव। Image Source : INSTAGRAM

पार्टी और शादी का जश्न हो और उसमें भोजपुरी गाने का धमाल ना हो ऐसा हो नहीं सकता। भोजपुरी गाने फैंस को एक अलग वाइब्स देते हैं। जब हम भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करें उसमें स्टार एक्टर और सिंग खेसारी लाल यादव का नाम ना लिया जाए यह असंभव है। खेसारी लाल यादव के गाने इंडस्ट्री में जमकर धमाल मचाते हैं। खेसारी जब भी कोई नया गाना लेकर आते हैं वह देखते ही देखते करोड़ों व्यूज हासिल कर लेता है। ऐसा ही एक गाना 3 साल पहले रिलीज हुआ था जो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। इस गाने के बोल थे  ‘नथुनिया’ जो आज भी लोगों को खूब पसंद है। अब खेसारी लाल यादव इस गाने का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं।

3 साल बाद नथुनिया फिर मचाएगा धूम

खेसारी लाल यादव के सुपरहिट सॉन्ग ‘नथुनिया’ को साल 2022 में रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 524 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसकी पॉपुलर्टी को देखकर खेसारी लाल अब इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। आपके लिए गुड न्यूज यह है कि  ‘नथुनिया’ के दूसरे पार्ट में आपको सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह भी नजर आने वाली हैं।

डेजी शाह की भोजपुरी गाने में एंट्री 

डेजी शाह ने बॉलीवुड में 2014 में सलमान खान की फिल्म जय हो के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज यह है कि वह अब भोजपुरी म्यूजिक में नजर आने वाली हैं। डेजी शाह का खेसारी लाल यादव के साथ यह पहला भोजपुरी गाना है। उम्मीद है कि  ‘नथुनिया 2’ इंडस्ट्री में एक बार वैसा ही धमाल मचाएगा जैसा पहले देखा गया।  ‘नथुनिया 2’ का टीजर भी सामने आ चुका है। टीजर में आपको एक्ट्रेस डेजी शाह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी जरूर पसंद आएगी।

खेसारी लाल यादव ने दी जानकारी

सारेगामा हम भोजपुरी ने इंस्टाग्राम पर  ‘नथुनिया 2’ का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि, 'अब सिर्फ यूपी और बिहार ही नहीं नाचेगी बल्कि पूरी दुनिया नाचेगी' जब 23 जून को रिलीज होगा खेसारी लाल यादव का नया गाना। आप इंस्टाग्राम पर जाकर  ‘नथुनिया 2’ का टीजर देख सकते हैं। आपको बता दें कि 2022 में लॉन्च हुआ  ‘नथुनिया’ को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया था। उस गाने में खेसारी के साथ अर्शिया अर्शी नजर आईं थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन