1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'ओपन द डोर भौजी...' खेसारी लाल यादव ने भाभी संग जमकर खेली होली, भोजपुरी गाना वायरल

'ओपन द डोर भौजी...' खेसारी लाल यादव ने भाभी संग जमकर खेली होली, भोजपुरी गाना वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 11, 2025 11:56 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 11:56 pm IST

इस बार भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सितारे एक-एक करके नए-नए होली गाने लेकर आ रहे हैं। अब इसी बीच भोजपुरीस सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी एक भोजपुरी होली गाना जमकर वायरल होता नजर आ रहा है।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी होली गाना मचा रहा धूम Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी स्टार चर्चित रियेलिटी शो बिग बॉस तक का सफर तय कर चुके हैं और भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता है। खेसारी भोजपुरी सिनेमा के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्में हों या गाने रिलीज होते ही धूम मचा देते हैं। भोजपुरी सिनेमा लवर्स के बीच उनकी फिल्मों और गानों का जादू सिर चढ़कर बोलता है। इस बीच उनका एक होली गाना खूब धूम मचा रहा है।

यूट्यूब पर छाए होली सॉन्ग

होली आने को है और आए दिन भोजपुरी स्टार नए-नए होली सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। लोगों के बीच भी होली पर बने भोजपुरी गाने खूब पसंद किए जाते हैं। भोजपुरी गाने प्ले ना हों तो होली का त्योहार अधूरा सा ललगता है। अब खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं 'पिचकारी लाम देवरू'।

पिचकारी लाम देवरू में भोजपुरी सुपरस्टार का दिखा अलग अंदाज

इस होली सॉन्ग में खेसारी लाल यादव एक दम अलग-थलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और इस बार प्रेमिका के साथ नहीं बल्कि अपनी भौजी यानी भाभी के साथ होली खेलने और रंग गुलाल लगाने को आतुर नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अनीशा पांडे नजर आ रही हैं, जिनके साथ भोजपुरी स्टार मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग

खेसारी लाल यादव इस होली सॉन्ग में अनिशा पांडे के साथ खूब ठुमके लगाते हुए भी देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं दोनों साथ में जमकर होली खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी होली गाना अभी एक दिन पहले ही रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही इसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 266K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन