1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 4 दिनों में 2 मिलियन पार कर गया खेसारी लाल यादव का गाना, लगातार हो रहा ट्रेंड

4 दिनों में 2 मिलियन पार कर गया खेसारी लाल यादव का गाना, लगातार हो रहा ट्रेंड

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 04, 2025 01:40 pm IST,  Updated : Jan 04, 2025 01:40 pm IST

खेसारी लाल यादव का गाना बीते 4 दिन पहले रिलीज हुआ था। ये गाना 4 दिनों में ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। लगातार ट्रेंड करने के बाद ये गाना अब फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्में हों या गाने सुपरहिट रहते हैं। बीते 4 दिन पहले खेसारी का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने ने महज 4 दिनों में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इतना ही नहीं ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करता रहा है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम है 'मुझे छोड़कर जाएगी'। 

खेसारी के साथ जमी प्राची की जोड़ी

खेसारी लाल यादव के इस गाने को 31 दिसंबर की शाम को रिलीज किया गया था। जीएमजे ग्लोबल म्यूजिक यूट्यूब चैनल ने इस गाने को पब्लिश किया था। ये गाना रिलीज होते ही हिट हो गया। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू तिवारी केटी ने अपनी आवाज से समां बांधा है। वहीं वीडियो में खेसारी के साथ प्राची सिंह ने डांस किया है। दोनों का गाने के साथ डांस भी हिट रहा है। फैन्स को ये गाना काफी पसंद आया है। 

भोजपुरी स्टार हैं खेसारी लाल यादव

बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों में भी खूब कमाई करते हैं। खेसारी लाल यादव की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई रहती हैं। खेसारी अब तक 74 से ज्यादा फिल्मों और गानों में काम कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव की फर्श से अर्श तक की जर्नी भी काफी दिलचस्प रही है। गरीबी घर से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में छा जाने वाले खेसारी अब भोजपुरी के बड़े स्टार बन गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन