1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारी लाल ने चूर किया पापा की परी का घमंड, बिहारी बाबू के लुंगी डांस ने लूटी महफिल, गर्दा उड़ा रहा वीडियो

खेसारी लाल ने चूर किया पापा की परी का घमंड, बिहारी बाबू के लुंगी डांस ने लूटी महफिल, गर्दा उड़ा रहा वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 22, 2024 10:07 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 10:07 am IST

खेसारी लाल यादव का एक तड़कता भड़कता गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को जमकर सुना जा रहा है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के बाद से ही ये गाना ट्रेंडिंग बना हुआ है।

khesari lal yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव और श्वेता मेहरा। Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों से हमेशा छाए रहते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही छा जाते हैं। उनके कई गाने उनके प्रदेश के बारे में भी बात करते हैं। एक्टर और सिंगर अपने गानों के जरिए कई बार समाज को संदेश देने की कोशिश भी करते हैं। उनका हाल में रिलीज हुआ गाना भी कुछ ऐसा ही है। सिंगर का नया गाना बहुत धांसू है गाने के बारे में खूब चर्चाएं हो रही हैं और रिलीज होते ही गाना ट्रेंडिंग बन गया है। विदेशी टच वाले इस भोजपुरी गाने को बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव का भोजपुरिया दमखम देखने को मिला है। वो गाने में भी भोजपुरी बोलने वालों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। 

कुछ ऐसा खेसारी लाल का अंदाज

20 नवंबर, 2024 को खेसारी लाल यादव ने अपने नए गाने से धमाका किया है। उन्होंने एक ऐसा गाना रिलीज किया जो बिहार के रहने वाले और भोजपुरी भाषा बोलने वालों पर केंद्रित है। इस गाने में भोजपुर का अलग अंदाज बताया गया है। सिंगर के इस नए गाने का नाम 'भोजपुरी बोले वाला' है। इस गाने के बोल पर नजर डालें तो इसमें कहा गया है कि भोजपुरी बोले वाला केहु के गुलामी न करी। गाने के लिरिक्स खूब वायरल हो रहे हैं और इसके बजते ही लोग झूम उठते हैं। गाने में खेसारी लाल बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, बिहार के बारे में एक पापा की परी को बता रहे हैं, जो बिहारी होने पर उन पर तंज कसती है। खेसारी लाल यादव गाने में लिट्टी चोखा का भी जिक्र करते हैं। 

यहां देखें गाना

खूब देखा जा रहा खेसारी लाल का गाना

'भोजपुरी बोले वाला' को खेसारी लाल के साथ भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने आवाज दी है। अखिलेश कश्यप ने गाने के बोल लिखे। वहीं इसके म्यूजिक डायरेक्टर आर्य शर्मा हैं। इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ 2 ही दिन हुए हैं और इतने से वक्त में इस 15 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिग भी है। गाने में खेसारी लाल के साथ थिरकती श्वेता महारा नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी साथ में दमदार लग रही है। इस पहले भी दोनों एक्टर्स के नाम कई हिट गाने हैं। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड नाम के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन